{"_id":"589034b34f1c1b313de8197c","slug":"aishwarya-rai-now-give-a-fullstop-to-her-film-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'
Wed, 01 Feb 2017 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चन परिवार की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर से अपने घर और परिवार की खुशी के लिए अपने करियर पर रोक लगी दी है। फिलहाल वो परफेक्ट बहू और पत्नी बनने की दौड़ में शामिल हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर से संन्यास लेकर अपने पति के फिल्मी करियर पर ध्यान देने का फैसला किया है।
पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'
2 of 5
खबर है कि उन्होंने अपना करियर से फिलहाल के लिए ब्रेक लिया है और वो अपना सारा ध्यान अभिषेक बच्चन को अच्छे प्रोजेक्ट दिलवाने में लगा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन को लगता है कि उनके करियर से कहीं ज्यादा जरूरी अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में एक अच्छा स्थान दिलाना है। वैसे खबर तो ये भी आ रही है कि ऐश्वर्या की आखिरी रिलीज फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में उनके रोल और कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर बच्चन परिवार बिल्कुल खुश नहीं था।
इसे लेकर परिवार का बहू ऐश के साथ कुछ न कुछ विवाद चल रहा था और शायद इसी के चलते अब ऐश ने फिल्म न करने का फैसला किया है।
पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'
3 of 5
वैसे आपको बता दें कि पिछले दो साल अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं रहे हैं। फराह खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' और साजिद-फरहाद की 'हाउसफुल 3' मल्टीस्टारर फिल्में थीं जिनमें उनका बहुत कम रोल था। वहीं बतौर लीड एक्टर उनकी फिल्म 'ऑल इज वेल' तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी की थी। उन्होंने 'जज्बा', 'सरबजीत' और 'ए दिल है मुश्किल' जैसी फिल्में की। हालांकि ये फिल्में भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अभिषेक से ज्यादा उनके अभिनय की तारीफें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'
4 of 5
लेकिन बच्चन परिवार को बहू ऐश के बोल्ड सीन पसंद नहीं आए और कई दिनों तक ये विवाद चला। सास जया बच्चन ने तो साफ कह दिया था कि ऐश को शर्म नहीं आई। हालांकि ऐश ने हमेशा एक आदर्श बहू की तरह अपने परिवार का कहना माना है। वो मीडिया के सामने कभी अपने परिवार के खिलाफ कुछ भी बोलती नजर नहीं आती।
विज्ञापन
पति की नैया पार लगाने को ऐश ने लिया 'सबसे बड़ा फैसला'
5 of 5
एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी कोशिश की है कि वो परिवार और प्यार को अपने करियर के ऊपर रखें। इस बार तो उन्होंने अपना पूरा करियर ही दाव पर लगा दिया है। अब देखना ये है कि क्या वो वाकई में अभिषेक बच्चन की मदद कर पाती हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।