फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: सेल्फी में इस शख्स के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय, सोशल मीडिया पर लगने लगीं ये अटकलें

Sun, 01 Dec 2024 09:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

ऐश्वर्या राय की एक सेल्फी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इस फोटो में वह मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद कई तरह की अटकलें लग रही हैं।
 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Selfie with Makeup Artist Adrian Jacobs on set Fans Get Excited
एड्रियन जैकब्स, ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स-@in_aishwarya

ऐश्वर्या राय पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन से तलाक की अटकलों से सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही में वह फिल्म के सेट पर नजर आईं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई। रविवार को उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के सेट से एक शानदार सेल्फी पोस्ट की। 

Aishwarya Rai Selfie with Makeup Artist Adrian Jacobs on set Fans Get Excited
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
एड्रियन जैकब्स के साथ दिखीं ऐश्वर्या

इस तस्वीर में वह अपने मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसे "काम पर एक प्यारी सा दिन" के कैप्शन के साथ साझा किया। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी।

Aishwarya Rai Selfie with Makeup Artist Adrian Jacobs on set Fans Get Excited
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
फैंस लगा रहे अटकलें

इसे देखने के बाद  फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने किसी फिल्म के बजाय एक विज्ञापन शूट किया है। एक फैन ने हैरानी वाले इमोजी के साथ पूछा, "क्या यह फिल्म के लिए है?" तो दूसरे ने लिखा, "ओह माय गॉड! मैं खुश बहुत हूं!" वहीं एक और फैन ने लिखा, "रानी की वापसी हो गई है। ऐश्वर्या राय अपने काम पर वापस आ गई हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Selfie with Makeup Artist Adrian Jacobs on set Fans Get Excited
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन-आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस में जिज्ञासा

इस तस्वीर ने उनकी बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस में जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या के नाम से बच्चन गायब नजर आया था जिससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिली थी।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Selfie with Makeup Artist Adrian Jacobs on set Fans Get Excited
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb
आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं ऐश्वर्या

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। पिछले महीने ऐसी खबरें भी आई थीं कि वह अपने पति अभिषेक के साथ मणिरत्नम की फिल्म में फिर से नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
Dua Lipa Concert: दुआ लीपा ने 'लेविटेटिंग X वो लड़की' गाने पर दी धमाकेदार प्रस्तुति, खुशी से झूम उठे फैंस
संबंधित खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed