फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udit Narayan: सुरों के सरताज उदित नारायण का आज है 69वां जन्मदिन, 'पापा कहते हैं बड़ा नाम' से मिली थी प्रसिद्धि

Sun, 01 Dec 2024 08:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Dec 2024 08:14 AM IST
सार

Udit Narayan Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उदित नारायण का जन्म 1 दिसम्बर 1955 को बायसी गोसपुर, सुपौल, बिहार में हुआ। उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है। आज उदित के जन्मदिन पर उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से आपको बताते हैं
 

विज्ञापन
Udit Narayan celebrates his 69th Happy Birthday is an Indian playback singer son Aditya more life and career
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
बॉलीवुड के तमाम सितारों के लिए अपनी मधुर आवाज से बड़े पर्दे पर रोमांटिक सुरों का साज छेड़ने वाले गायक उदित नारायण का आज 69वां जन्मदिन है। उदित ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में सुपरहिट गाने गाये हैं। उन्होंने मैथिली के अलावा तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, नेपाली, भोजपुरी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

 
Udit Narayan celebrates his 69th Happy Birthday is an Indian playback singer son Aditya more life and career
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
किसके साथ गाया था पहला हिंदी गाना
उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक हैं। वे भारत और नेपाल में एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। साल 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म भूषण से 2016 में,उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। हालांकि, शुरुआत में उदित को बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के तौर पर काफी संघर्ष करना पड़ा था। उदित ने अपना पहला हिंदी गाना मोहम्मद रफी के साथ गाया था। उनकी आवाज में वो जादू है कि हर कोई उनकी गायकी का दीवाना है। उदित काफी छोटी उम्र से ही गाना गाने लगे थे। उदित की मातृभाषा मैथिली हैं और वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से हैं। उदित का ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है और वही पर उनका जन्म हुआ था।
Udit Narayan celebrates his 69th Happy Birthday is an Indian playback singer son Aditya more life and career
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
नेपाली गाने से की थी सिंगिंग की शुरुआत
मशहूर इंडियन प्लेबैक सिंगर उदित नारायण पिछले 44 सालों से फिल्मों के लिए गाने गा रहे हैं। सुरों के बादशाह उदित ने हिंदी ही नहीं बल्कि मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, नेपाली, असमी और मैथिली भाषाओं में गाया है। उदित ने नेपाली फिल्म से अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम था ‘सिंदूर’। इसके बाद साल 1978 में उदित नारायण मुंबई आ गए थे। उदित ने फिल्म ‘उन्नीस-बीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन, उनकी किस्मत आमिर खान की फिल्म से बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Udit Narayan celebrates his 69th Happy Birthday is an Indian playback singer son Aditya more life and career
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
'पापा कहते है बड़ा नाम करेगा'
उदित नारायण ने आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ का ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ गाना गया था। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने के बाद उदित नारायण के पास कई ऑफर आने लगे। इस गाने के वजह से उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। उदिता ने अपने सिंगिंग करियर में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आनंद-मिलिंद, नदीम-श्रवण, अनु मलिक, जतिन ललित, हिमेश रेशमिया, ए आर रहमान, आदि महान प्रतिभाशाली  संगीत निर्देशकों के साथ काम किया था।
विज्ञापन
Udit Narayan celebrates his 69th Happy Birthday is an Indian playback singer son Aditya more life and career
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
उदित और आदित्य
साल 1985 में उदित नारायण ने नेपाली फोक सिंगर दीपा से शादी की। दीपा से उन्हें एक बेटा आदित्य नारायण हुआ। बता दें कि आदित्य भी अपने पिता की तरह प्लेबैक सिंगर हैं। उदित नारायण ने सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में अपनी हाथ आजमाया हैं। साल 1985 में रिलीज हुई नेपाली फिल्म ‘कुसुमे रुमाल’ में उन्होंने एक्टिंग की थी। इसके अलावा उदित नारायण ने इस फिल्म के सभी गाने भी गाये थे। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। वहीं, यह नेपाली फिल्म इंडस्ट्री से ऑल टाइम क्लासिक फिल्मों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed