दुआ लीपा ने 30 नवंबर को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड पर शानदार प्रस्तुति दी। पॉप स्टार ने अपने हिट गानों के साथ भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। एशिया में अपनी 'रैडिकल ऑप्टिमिज्म' टूर के तहत दुआ लीपा ने अपने वायरल म्यूजिक वीडियो 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' का स्पेशल मैशअप भी पेश किया, जो पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Dua Lipa Concert: दुआ लीपा ने 'लेविटेटिंग X वो लड़की' गाने पर दी धमाकेदार प्रस्तुति, खुशी से झूम उठे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:46 AM IST
सार
दुआ लीपा का मुंबई कॉन्सर्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया। शो में सबसे ज्यादा तालियां 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' के मैशअप पर बजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन