{"_id":"5aa5bf304f1c1ba3238b4a89","slug":"ajay-devgan-bad-bored-his-honeymoon-trip-and-come-back-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन का हनीमून को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, काजोल को दिया था बड़ा धोखा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन का हनीमून को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, काजोल को दिया था बड़ा धोखा
Mon, 12 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ajay and kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन ने अपने हनीमून को लेकर बहुत चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अजय ने एक्ट्रेस काजोल से साल 1999 में शादी कर हमेशा के लिए एक हो गए। खबर है कि वह दो महीने के लिए हनीमून पर गए थे लेकिन...अजय अपनी अपकमिंग फिल्म रेड को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने हनीमून से जुड़ा बड़ा वाकया लोगों से शेयर किया है। दरअसल, वह हनीमून को बीच में ही छोड़कर भाग आए थे।
2 of 6
Ajay Devgun
जी हां, अजय ने बताया कि वह और काजोल दो महीने के लिए हनीमून पर गये थे। लेकिन एक महीने बाद ही अजय हनीमून से लौट आए। उन्होंने कहा कि दो महीने का हनीमून उन्हें काफी लंबा लगा जिसकी वजह से वह उसे बीच में छोड़कर आ गए।
3 of 6
ajay devgn
उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'मैं एक कहानी पर काम कर रहा हूं। जिसका डायरेक्शन मैं खुद करूंगा। यह कहानी अन्य कहानियों से एकदम डिफरेंट होगी। समय आने पर मैं इस बारे में जरूर बात करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ajay devgn
अजय ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैंने तो आधे घंटे में शादी की थी, वो भी अपने घर की छत पर। कमरे से बाहर निकला शादी की और वापस कमरे में चला गया था। हनीमून के लिए मैंने और काजोल ने 2 महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन मैं अपने हनीमून से एक महीने में ही भाग कर वापस आ गया था। दरअसल 2 महीने की छुट्टी ज्यादा लगने लगी थी।'
विज्ञापन
5 of 6
अजय देवगन
- फोटो : self
अजय ने यह भी बताया कि वह खुद को बदलते जमाने के साथ चेंज नहीं कर पाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को थोड़ा बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बात करने की ज्यादा आदत नहीं हैं। लेकिन वह यह भी कह रहे हैं कि अब बोलने में पीछे नहीं हैं क्योंकि इससे उनकी फिल्म को ही फायदा मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।