सब्सक्राइब करें

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, लोगों से लगाई मदद की गुहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 15 Apr 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan came forward to help child suffering from rare disease, pleading for help from people
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने अभिनय के साथ साथ अपने सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। बीते साल कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के दौरान अजय ने लोगों की काफी मदद की। अब एक बार फिर वह एक बच्चे की सहायता करने के लिए आगे आए हैं। इस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) नाम की एक दुर्लभ बीमारी है। 

Trending Videos
Ajay Devgan came forward to help child suffering from rare disease, pleading for help from people
अजय देवगन

इस बीमारी का इलाज बेहद महंगा है। इस बच्चे के इलाज के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बच्चे के इलाज में सहायता करने की लोगों से अपील की है। अजय ने लिखा, '#SaveAyaanshGupta वह स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी से पीड़ित है और उसे दुनिया की सबसे महंगी दवा की आवश्यकता है। उसके इलाज में लगभग 16 करोड़ रुपये का खर्चा होगा।  आपका डोनेशन उनकी मदद कर सकता है।  कमेंट बॉक्स में डोनेशन लिंक शेयर कर रहा हूं। '

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgan came forward to help child suffering from rare disease, pleading for help from people
अजय देवगन - फोटो : Social Media

अजय के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने अयांश गुप्ता नाम के इस बच्चे के इलाज में मदद दी हैं। बच्चे की मदद करने के लिए लोग भी ट्वीट को लाइक और शेयर कर रहे हैं। अजय के फैंस के साथ-साथ अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  
 

Ajay Devgan came forward to help child suffering from rare disease, pleading for help from people
सारा अली खान - फोटो : instagram

अजय देवगन के साथ साथ सारा अली खान ने भी इस बच्चे की मदद के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  उन्होंने लिखा है कि 'अयांश को दुनिया की सबसे महंगी दवाई की जरूरत है, आप उसकी आखिरी उम्मीद हैं। ' बता दें कि सारा अली खान ने जो तस्वीर साझा की है।  उसमें दिख रहा है कि अबतक 16 करोड़ में से 4 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।  जिसके बाद और पैसों की डिमांड जारी है। 

विज्ञापन
Ajay Devgan came forward to help child suffering from rare disease, pleading for help from people
अजय देवगन - फोटो : Instagram

अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा मे डे, रेड 2 जैसी फिल्में भी कर रहे हैं। रेड 2 का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता करेंगे और यह सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed