फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब संजय दत्त को सांस लेना हो गया था मुश्किल, ठहाके लगाते हुए अजय- अभिषेक ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sat, 23 May 2020 02:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn and Abhishek Bachchan Talks About Funny Incident of Sanjay Dutt During Shooting of LOC Kargil
अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अजय देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बेहद संजीदा अभिनेता हैं। उन्हें देखकर भी कहा जाता है कि वो काफी सीधे- साधे से और शांत स्वभाव के व्यक्ति होंगे। लेकिन संजू बाबा अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक अलग ही तरह के व्यक्ति हैं। उनके दोस्तों के लिए संजू बाबा थोड़े चुलबुले मिजाज के हैं। इसका एक उदाहरण भी अभिनेता अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने दिया। एक शो के दैरान अजय और अभिषेक ने फिल्म LOC की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया।

Ajay Devgn and Abhishek Bachchan Talks About Funny Incident of Sanjay Dutt During Shooting of LOC Kargil
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन एक साथ फिल्म 'एलओसी कारगिल' में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ था। जिसे एक शो के दैरान अजय और अभिषेक ने सुनाया। ये किस्सा संजय दत्त से जुड़ा हुआ था। जब संजय को शूटिंग के दौरान ऑक्सीजन मास्क लगाने की जरूरत पड़ गई थी।

Ajay Devgn and Abhishek Bachchan Talks About Funny Incident of Sanjay Dutt During Shooting of LOC Kargil
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

एक शो में अजय ने बताया कि, 'LOC की शूटिंग के लिए हम लोग लेह गए थे। हमें वहां जाने से पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि लेह में ऑक्सीजन कम है, आप स्मोक नहीं कर सकते, आप ड्रिंक नहीं कर सकते। इसी तरह की कई और बातें। ये भी कहा गया था कि दो दिन पहले से आपको ये सब बंद करना पड़ेगा। शूट के वक्त हम लोग होटल गए, सभी ने कहा सो जाते हैं सारी रात से सोए नहीं हैं। इसके बाद सभी लोग अपने अपने बेड पर जाकर सो गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn and Abhishek Bachchan Talks About Funny Incident of Sanjay Dutt During Shooting of LOC Kargil
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

आगे अजय ने बताया, 'इतने में सैफ और अभिषेक भागकर आए और दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे कि संजू मरने वाले हैं, ये सुनकर तुरंत हम सब लोग संजू के कमरे में गए। वहां जाकर देखा तो संजू सांस नहीं ले पा रहे थे। ऑक्सीजन का टैंक पास में रखा हुआ था उन्होंने मास्क लगाया हुआ था और वो लेटे हुए थे। डॉक्टर्स वहां थे उन्होंने फिर से याद दिलाया कि आप स्मोक नहीं कर सकते, ड्रिंक नहीं कर सकते। चूंकि बाद किसी को भी नींद नहीं आ रही थी। तो सब लोग जाकर संजू के ही कमरे में बैठे हुए थे और बातें कर रहे थे।'

विज्ञापन
Ajay Devgn and Abhishek Bachchan Talks About Funny Incident of Sanjay Dutt During Shooting of LOC Kargil
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने आगे कहा, 'एक से डेढ़ घंटे बाद मैंने खिड़की खोली और धीरे से एक सिगरेट जलाई। इसके कुछ देर बाद देखते ही देखते पूरे कमरे में सभी ने सिगरेट जला ली। थोड़ी देर बाद संजय दत्त भी लेटे लेटे सिगरेट फूंकने लगे। उनके एक हाथ में सिगरेट थी और दूसरे हाथ में ऑक्सीजन मास्क। वे एक बार सिगरेट फूंकते और फिर ऑक्सीजन मास्क लगाकर ऑक्सीजन लेते।' आगे अभिषेक ने बताया कि, 'सिगरेट फूंकते-फूंकते संजय कह रहे थे- 'लेह में ऑक्सीजन बिल्कुल नहीं है'। इस किस्से को सुनाते सुनाते वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते हुए हंसने लगे।

पढ़ें: शाहरुख की शहजादी सुहाना खान हुईं 20 साल की, जन्मदिन पर साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed