फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल की हुईं शाहरुख खान की शहजादी सुहाना खान, जन्मदिन पर साझा किया खास वीडियो

Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Shared Slow Motion Video on Her Birthday
सुहाना खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की शहजादी यानी सुहाना खान हाल ही में 20 साल की हुईं हैं। सुहाना ने 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्हें बधाइयां देने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। सुहाना की सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें खास तौर पर उनकी बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना के फैंस जन्मदिन पर उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे और सुहाना ने आखिरकार उनकी ये इच्छा पूरी भी कर दी।

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Shared Slow Motion Video on Her Birthday
सुहाना खान - फोटो : instagram

चूंकि लॉकडाउन जारी है और ऐसे में फैंस के सामने आना सुहाना के लिए मुमकिन नहीं था। हालांकि सुहाना ने इस नामुमकिन काम को भी मुमकिन कर दिया। जन्मदिन खत्म होते होते उन्होंने अपनी एक झलक अपने फैंस के साथ साझा कर दी। आइये बताते हैं कैसे?

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Shared Slow Motion Video on Her Birthday
सुहाना खान - फोटो : Social Media

दरअसल जन्मदिन खत्म होने से कुछ देर पहले सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपना एक स्लो मोशन वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाना ने इस वीडियो में एक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। हवा में लहराते हुए उनके बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया है। जिसके साथ सुहाना ने लिखा, 'मैं  20 साल की हो गई.. ही.. ही।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Slowmotion ❤ #suhanakhan

A post shared by Suhana (@suhanakha2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Shared Slow Motion Video on Her Birthday
suhana khan - फोटो : social media

ये वीडियो सुहाना के स्टोरी पर साझा करते ही सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। वीडियो को सुहाना के कई फैनपेज ने शेयर करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में सुहाना अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' की छत पर खड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Shared Slow Motion Video on Her Birthday
suhana khan - फोटो : instagram

गौरतलब है कि सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता शाहरुख खान की ही तरह है। सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है। फिर मौका भी उनके जन्मदिन का था तो ऐसे में फैंस के लिए ये वीडियो सुहाना की तरफ से उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

पढ़ें: प्रीति जिंटा ने किया लॉकडाउन में घरेलू जिम का जुगाड़, वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed