फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेन क्रैश में मारे जाने की अफवाह पर भड़कीं ये पाकिस्तानी अभिनेत्री, बोलीं- 'फर्जी खबरें फैलाना बंद करो'

Sat, 23 May 2020 01:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Ayeza Khan slam fake news about her death in plane crash with husband Danish Taimoor
आयजा खान - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में लाहौर से कराची जा रहा पीआईए का एक विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इस विमान में 98 लोग सवार थे, जिनमें से 88 यात्री और 10 क्रू सदस्य थे। सिंध के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस विमान दुर्घटना में 57 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक उड़ान में सवार यात्री हैं या घटनास्थल के निवासी। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान और उनके पति दानिश तैमूर के निधन की खबरें वायरल होने लगीं।

Pakistani actress Ayeza Khan slam fake news about her death in plane crash with husband Danish Taimoor
आयजा खान और उनके पति दानिश तैमूर - फोटो : Social Media

अपनी और अपने पति की मौत की अफवाह सुनकर आयजा खान भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए मौत को लेकर फैल रही अफवाहों पर एक पोस्ट साझा किया। आयजा ने लिखा, 'कृपया समझदारी वाला व्यवहार करें, फर्जी खबरें फैलाना बंद करें! अल्लाह हिदायत दें ऐसे लोगों को, जो बिना कंफर्मेशन कुछ भी स्टेट्स लिख देते हैं। अल्लाह हम सबको अपने हिफ्जो अमान में रखे और जो लोग इस हादसे में शहीद हुए हैं उनके घरवालों को सब्र दे।' हालांकि बाद में आयजा ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। 

Pakistani actress Ayeza Khan slam fake news about her death in plane crash with husband Danish Taimoor
दानिश तैमूर - फोटो : Social Media

वहीं दानिश तैमूर ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हम सुरक्षित हैं और हमारे घर पर हैं। अल्लाह हादसे में मारे गए लोगों को शांति प्रदान करे और उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य दे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We are safe and at our home ALLAHUMDULILAH.. May ALLAH grant an eternal peace to the departed souls and strength and patience to bereaved families to bear this irreparable loss.AMEEN

A post shared by Danish Taimoor (@danishtaimoor16) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Ayeza Khan slam fake news about her death in plane crash with husband Danish Taimoor
आयजा खान और उनके पति दानिश तैमूर - फोटो : Social Media

बता दें कि आयजा खान, पाकिस्तान के कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने कोई चांद रख, तुम कौन पिया, अधूरी औरत, प्यारे अफजल, यारियां, मेरी जिंदगी है तू, सारी भूल हमारी थी, कही अनकही जैसे सीरियल्स में काम किया है। साल 2014 में उन्होंने दानिश तैमूर से शादी रचा ली थी। उनके एक बेटी और बेटा है।

विज्ञापन
Pakistani actress Ayeza Khan slam fake news about her death in plane crash with husband Danish Taimoor
दानिश तैमूर - फोटो : Social Media

वहीं बात करें दानिश की तो वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं। उन्होंने 15 से भी ज्यादा सीरियल में काम किया है। इसके साथ ही वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वो मशहूर सीरियल दीवानगी में नजर आ रहे हैं। 

शाहरुख से लेकर करीना तक ने चक्रवात अम्फान की तबाही पर जताई चिंता, अनुष्का-दीया मिर्जा ने भी की पीड़ितों के लिए प्रार्थना

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed