चक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यह चक्रवात राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपा चुका है। इसके कारण पुल ढह गए और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस चक्रवात ने ओडिशा में भी कहर बरपाया है और कई तटीय जिलों में बिजली व दूरसंचार के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इस तूफान की वजह से लोगों की ऐसी स्थिति देख बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया है।
शाहरुख से लेकर करीना तक ने चक्रवात अम्फान की तबाही पर जताई चिंता, अनुष्का-दीया मिर्जा ने भी की पीड़ितों के लिए प्रार्थना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना और प्यार, इस खबर ने मुझे हिला दिया। उनमें से हर कोई मेरा अपना है। मेरे परिवार की तरह। हमें इस मश्किल समय में मजबूती से रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें।'
My prayers, thoughts & love to those affected by the devastation caused by cyclone Amphan in Bengal & Odisha. The news has left me feeling hollow. Each & everyone of them is my own. Like my family. We must stay strong through these testing times until we can smile together again.
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बंगाल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें गिरे हुए पेड़, टूटी हुईं गाड़ियां, सड़कों पर पानी भरा हुआ, मरे हुए जानवर नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'हम सबको सोचने की जरूरत है।' तबाही की तस्वीरों के साथ करीना ने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 'आप बनाना ब्रेड से बोर हो गए हैं, जूम कॉल, पजामे में रहने से, सुबह 5 बजे सोने से, नेटफ्लिक्स, चिलिंग, एवोकैडो के मूल्य से, खाना बनाने के डेमो से, नेटफ्लिक्स में नए शोज नहीं आ रहे, कोरियर नहीं आ रहे हैं, घरेलू विमान बंद हैं, जिम भी अब तक बंद हैं, बहुत बोर हो गए ना। ना हेयरकट की एपॉइन्टमेंट, अपर लिप्स में बाल आ गए हैं, तैयार होना याद कर रहे हैं, फ्राइडे नाइट मिस कर रहे हैं। आपकी समस्या क्या है।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'चक्रवात अम्फान की वजह से हुए नुकसान को देखकर दिल दहल गया है। मेरी प्रार्थनाएं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं! पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।'
It is heartbreaking to see the damage caused by #CycloneAmphan. My prayers are with everyone affected in Odisha and West Bengal! Heartfelt condolences to all the families of the victims 🙏
निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया, 'क्या इस साल से बुरा कुछ और हो सकता है! सुरक्षित रहे बंगाल ... हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।'
Can this year get any worse! Stay safe Bengal...All of us pray for your safety and protection.... 🙏🙏🙏#CyclonAmphan