फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' के साथ शतक लगाने को तैयार अजय देवगन, पहली फिल्म में अक्षय को किया था रिप्लेस

Mon, 11 Nov 2019 01:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn celebrate his 100th film of taanaji the unsung warrior
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 30 साल हो गए हैं । अपकमिंग फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' अजय के करियर की 100वीं फिल्म है । फिल्मों में अजय का शतक पूरे बॉलीवुड के लिए गर्व की बात है । इस मौके पर शाहरुख खान ने भी अजय की फोटो शेयर उन्हें 100वीं फिल्म की बधाई दी है । 

 
ajay devgn celebrate his 100th film of taanaji the unsung warrior
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने लिखा, 'मेरे दोस्त अजय देवगन को अभी और 100 फिल्में करनी हैं।एक ही समय में दो मोटरसाइकिलों के साथ रोमांस करते हुए ... आपने एक लंबा रास्ता तय किया है । ऐसे ही ये सफर जारी रखिए। तानाजी के लिए आपको बधाई।' इसके अलावा अजय देवगन का एक वीडियो भी रिलीज किया गया है जिसमें उनके 30 साल का शानदार सफर दिख रहा है। 
ajay devgn celebrate his 100th film of taanaji the unsung warrior
अजय देवगन और तबु - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को साइन किया गया था । बाद में अक्षय ने किन्हीं कारणों से ये फिल्म छोड़ दी । अजय के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने अजय से पूछा कि क्या वो ये फिल्म करना चाहते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn celebrate his 100th film of taanaji the unsung warrior
ajay devgn
अजय ने इस फिल्म के लिए हां कर दी । फिल्म में अजय का पहला सीन दो मोटरसाइकिल पर पैर रखकर एंट्री करना था । ये सीन बहुत मशहूर हुआ था । इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर अजय के पिता वीरू देवगन ही थे । अदाकारी के गुर अजय ने अपने पिता से ही सीखे । 
 

 
विज्ञापन
ajay devgn celebrate his 100th film of taanaji the unsung warrior
ajay devgn
अजय देवगन एक्टर नहीं बनना चाहते थे । वाे निर्देशक बनने का सपना देखते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे' के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ एक्शन दृश्य भी कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed