अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी नीसा कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। यहां तक कि अजय देवगन भी इस मामले पर ट्रोलर्स पर भड़क चुके हैं। हाल ही में नीसा (Nysa) मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं। नीसा की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं तो वो एक बार फिर से ट्रोलर्स का निशाना बन गई। इस बार उन्हें कपड़ों या फिर स्किन टोन की वजह से नहीं बल्कि एक्सप्रेशन की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।
कपड़े नहीं अब इस वजह से ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी नीसा, यूजर्स बोले- 'डर रही है या डरा रही है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांद्रा में नीसा को उनके दोस्तों के साथ देखा गया। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में नीसा अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनके चेहरे के भाव को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'अजय देवगन का फीमेल वर्जन।' एक और यूजर ने लिखा- 'क्या ये रो रही है?' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'ये ऐसे क्यों निकल रही है जैसे किसी ने उसे मारा हो?' इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?'
#nysadevgn with her friends today
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इससे पहले नीसा दादा वीरू देवगन के निधन के अगले ही दिन सलून में जाने को लेकर ट्रोल किया गया था। सामने आई तस्वीरों में न्यासा ब्राउन कार्गो पैंट, वाइट टॉप और वाइट स्नीकर्स में कैमरे को देखकर मुस्कुराती नजर आईं। फिर क्या था तस्वीर सामने आने की ही देर थी। शुरू हो गया सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला। यूजर्स ने तस्वीर को लेकर नीसा की जमकर आलोचना की थी। कुछ का मानना है कि बॉलीवुड सेलेब्स के अंदर संवेदनाएं ही खत्म हो गई हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया कि अभी दादा (ग्रैंडफादर) का निधन हुआ और इसके बाद भी वह सलून सेशन के लिए चली गईं।
बेटी नीसा के ट्रोल होने को लेकर अजय देवगन का बयान भी आया था। अजय देवगन ने कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
नीसा सिंगापुर से पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन की हालिया रिलीज 'दे दे प्यार दे' थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिका में थे।