फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में क्रॉप टॉप पहनने पर ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी नीसा, यूजर बोला- बिलकुल समझ नहीं कि...

Fri, 22 Nov 2019 02:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Daughter trolled to wear crop top in temple
Nysa Devgn - फोटो : Instagram

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है। ट्रोलर्स की इस हरकत पर अजय देवगन भी भड़क चुके हैं। हाल ही में नीसा मुंबई में अपने पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने नीसा का ट्रोल करना शुरु कर दिया।

Ajay Devgn Daughter trolled to wear crop top in temple
Nysa Devgn - फोटो : Social Media

नीसा की मंदिर वाली तस्वीरें मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नीसा ने पीले रंग का क्रॉप टॉप और कैजुअल ट्राउजर पहन रखा है। उनके हाथ में प्रसाद भी नजर आ रहा है। लेकिन नीसा का ये अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया।

Ajay Devgn Daughter trolled to wear crop top in temple
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- 'इन बच्चों को बिल्कुल समझ नहीं कि कि मंदिर में किस तरह जाएं?' वहीं दूसरे ने पूछा- 'मंदिर में भी पूरा फैशन चाहिए इन्हें।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अगर मैं ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर जाता तो मेरे पिताजी मुझे थप्पड़ मार देते।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#AjayDevgan with daughter #NysaDevgan snapped post temple visit in Mumbai today #instadaily #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Daughter trolled to wear crop top in temple
युग और नीसा के साथ काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें इससे पहले जब नीसा अपने परिवार के साथ अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में पहुंची थीं तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। लेकिन उनका मेकअप फैंस को पसंद नहीं आया।
 
 

विज्ञापन
Ajay Devgn Daughter trolled to wear crop top in temple
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं लेकिन यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- तुमने 150 किलो मेकअप लगाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ये बॉलीवुड के बच्चे अचानक गोरे कैसे हो जाते हैं। एक यूजर ने तो उन्हें 'भूत' तक कह दिया। एक ने लिखा- हे भगवान इसने कितना मेकअप किया हुआ है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?'

सोना महापात्रा ने स्मृति ईरानी से की अनु मलिक की शिकायत, शाम होते ही हुआ एक्शन!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed