फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशाल ददलानी ने पूर्व CJI रंजन गोगोई पर दिया विवादित बयान, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

Fri, 22 Nov 2019 12:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 Nov 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vishal Dadlani give controversial remark on former CJI Ranjan Gogoi
Vishal Dadlani - फोटो : Social Media

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनके बयानों पर विवाद हो जाता है। हाल ही उन्होंने अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक बयान दे दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

Vishal Dadlani give controversial remark on former CJI Ranjan Gogoi
विशाल ददलानी

विशाल ददलानी ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'अलविदा पूर्व सीजेआई गोगोई और मुझे उम्मीद है कि आप अपने घृणित और कायरतापूर्ण विरासत को पचा लेंगे। आपने जिसको अगस्त ऑफिस में छोड़ा।’ इस ट्वीट के साथ ही ददलानी ने आर्टिकल भी शेयर किया है।
 



 

Vishal Dadlani give controversial remark on former CJI Ranjan Gogoi
सीजेआई रंजन गोगोई - फोटो : twitter

जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हुए हैं उसी दिन विशाल ददलानी ने ये ट्वीट किया था।  विशाल के इस ट्वीट के बाद लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। कई लोग उन्हें इंडियन आइडल 11 के जज से हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Dadlani give controversial remark on former CJI Ranjan Gogoi
विशाल ददलानी

लोगों ने ट्विटर पर #SackDadlaniFromIndianIdol चलाया हुआ है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि जब तक विशाल, इंडियन आइडल से बाहर नहीं निकलते तब तक वो इस शो को नहीं देखेंगे।
 



 

 

 

विज्ञापन
Vishal Dadlani give controversial remark on former CJI Ranjan Gogoi
Vishal Dadlani

हाल ही में विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उन सभी को सख्त हिदायत दी थी। विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'चेतावनी: मैं उन सभी के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा जो भी विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स करेंगे। साकी- साकी के बाद मैंने सुना है कि कुछ लोग दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल सहित कई और गानों को रीमिक्स करने वाले हैं। अपने गानें बनाओ..।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed