{"_id":"5dd6679b8ebc3e54c76eaa18","slug":"arpita-khan-sharma-and-ayush-sharma-are-expecting-their-second-baby-on-salman-khan-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के बर्थडे के दिन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? जानें सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के बर्थडे के दिन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? जानें सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा की शादी को हाल ही में पांच साल पूरे हुए हैं। अर्पिता फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और कपल द्वारा दूसरे बच्चे का इंतजार जारी है। ऐसे में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही अर्पिता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
2 of 5
Arpita Khan
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में सामने आई एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने सलमान खान के बर्थडे यानी 27 दिसंबर की तारीख को सी- सेक्शन डिलीवरी के लिए तय किया है। इस खान को अर्पिता अपने और भाई सलमान के लिए और भी अधिक खास बनाना चाहती हैं। ऐसे में अर्पिता- आयुष ने ये फैसला मिलकर लिया है।
3 of 5
Arpita Khan Sharma
बता दें कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ये खबर सही है तो न सिर्फ खान और शर्मा परिवार बल्कि सलमान खान के फैंस के लिए भी ये किसी सौगात से कम नहीं होगा। वैसे सलमान अपने भांजे आहिल को बेहद प्यार करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 18 नवंबर 2014 को अर्पिता और आयुष की शादी धूमधाम से हुई थी। शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। इसके साथ ही अर्पिता-आयुष के वेडिंग एलबम को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
वैसे बात सलमान खान की करें तो एक तरफ जहां सलमान छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 के साथ धमाका कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिसंबर में उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज के लिए तैयार है। वहीं दबंग 3 के बाद सलमान खान फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की तैयारियों में जुट गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।