देश में कोरोना की स्थिति से हर कोई वाकिफ है।मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कहीं बेड की कमी हो रही है तो कहीं ऑक्सीजन कम पड़ जा रहा है। ऐसे में बिगड़ती स्थिति को देखकर एक के बाद एक सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने कोरोना संक्रमितों के मदद की है। महाराष्ट्र में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी ओर से 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो जाए।
पांच खबरेंः कोरोना मरीजों के लिए अजय देवगन ने की ICU की व्यवस्था और कोरोना संक्रमित हुए अल्लू अर्जुन
देश कोरोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहा है और इससे उबरने का हर संभव प्रयास कर रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें इसे रोकने के लिए भी कोशिश में लगी हुई हैं। कोरोना संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है और अब इसकी चपेट में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी आ गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से की टेस्ट कराने की अपील
देश में कोरोना अपने चरम पर है और आए दिन सेलेब्स के संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में टीवी अभिनेत्री आशका गोराड़िया जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कहा था वो भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। आशका अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ अमेरिका जानें वाली थी लेकिन उससे पहली ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। आशका के साथ साथ उनके पति भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम आशका गोराड़िया पति संग हुई कोरोना संक्रमित, एक्टिंग को कह चुकी हैं अलविदा
देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। अब हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी बीच खिलाड़ी कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए हैं और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम भी किया है।
कोरोना से जंग: अक्षय और ट्विंकल भी मदद के लिए आए आगे, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का किया इंतजाम
बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर पिछले दिनों कैंसर होने के कारण सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक अलग कारण से किरण खेर और उनके पति अनुपम खेर को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, किरण खेर और अनुपम खेर ने एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सांसद निधि आवंटन को 'दान' बताने पर ट्रोल हुईं किरण खेर, यूजर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट