फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों पर छाई 'तानाजी' की दीवानगी, अजय देवगन की एंट्री पर हुई नोटों की बारिश, देखें VIDEO

Mon, 20 Jan 2020 04:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn fans excited to see his entry in Tanhaji the Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजोल और अभिनेता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। तानाजी के किरदार में दर्शक अजय देवगन के अभिनय को काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन की एंट्री का सीन है। 

Ajay Devgn fans excited to see his entry in Tanhaji the Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

दरअसल ट्विटर पर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से जुड़ा अजय देवगन का एंट्री सीन वायरल हो रहा है। सिनेमाघर में फिल्म देेख रहे दर्शक उनकी एंट्री पर पैसी भी उड़ाने लगते हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के इस वीडियो को Main Samay Hoon और Gourav Prabhu नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। 
 



 

Ajay Devgn fans excited to see his entry in Tanhaji the Unsung Warrior
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म में अजय देवगन की घोड़े पर बैठकर एंट्री करते हैं। इस दौरान लोग स्क्रीन की तरफ पैसे बरसाना शुरू कर देते हैं। वीडियो में नोट उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और पीछे फिल्म चल रही है। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। अजय देवगन की 'तानाजी' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। चलिए जानते हैं 10 दिन में दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn fans excited to see his entry in Tanhaji the Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के कलेक्शन में रविवार को 35 फीसदी की उछाल देखी गई। फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को 21 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 165 करोड़ जुटा लिए हैं। अब फिल्म के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। 

विज्ञापन
Ajay Devgn fans excited to see his entry in Tanhaji the Unsung Warrior
Tanhaji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

पढ़ें: तानाजी...' पर खुलकर बोले अजय और काजोल, निजी जिदंगी के साथ ही जेएनयू हिंसा का भी किया जिक्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed