फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने वैनिटी वैन को बना दिया था जिम, रोज शराब पीने के बावजूद ऐसे रहते हैं फिट

Sat, 17 Mar 2018 08:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Fitness Secret Workout Plan And Diet Chart
Ajay Devgn

फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा था कि वह अजय देवगन के साथ अब कोई फिल्म नहीं करेंगी। वह अजय देवगन की स्मोकिंग की लत से परेशान थीं। उन्होंने कहा था, 'अजय देवगन चेन स्मोकर हैं। इसकी वजह से खासकर रोमांटिक सीन शूट करते वक्त परेशानी होती थी।' वैसे तो करीना उस वक्त अपने को-एक्टर की टांग खिंचाई कर रही थीं, लेकिन यह बात इंडस्ट्री में सब जानते हैं कि अजय देवगन ना सिर्फ सिगरेट बल्कि शराब भी बहुत पीते हैं।



फिर अजय देवगन इतने फिट कैसे हैं?

Ajay Devgn Fitness Secret Workout Plan And Diet Chart
Ajay Devgn

अजय देवगन खुद को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार करते हैं। उनके फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सावंत ने 'हेल्थ साइट' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह जब भी वर्कआउट करते हैं 45 मिनट तक ट्रेडमिल पर कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। बेंच प्रेस के साथ-साथ वह 500 पुश-अप्स भी करते हैं।' अजय देवगन दो वर्कआउट के बीच थोड़े वक्त के लिए ही आराम करते हैं। फिटनेस के लिए सर्किट और सुपरसेट्स तकनीक को फॉलो करना उन्हें पसंद है।  

Ajay Devgn Fitness Secret Workout Plan And Diet Chart
Ajay Devgn

अजय देवगन का फिटनेस मंत्र: 'बॉडी जिम में नहीं रसोई में बनती है'। यही वजह है कि एक्टर अपनी डाइट को लेकर बेहद संजीदा हैं।

नाश्ता: ओट्स, लो-फैट दूध, 5 अंडा (सफेद भाग)
लंच: 200 ग्राम ग्रिल्ड चिकेन ब्रेस्ट, 100 ग्राम स्टीम्ड ब्रॉकली या उबले फ्रेंच बीन्स
डिनर: ग्रिल्ड चिकेन और अंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Fitness Secret Workout Plan And Diet Chart
Ajay Devgn

अजय देवगन अपनी फिटनेस को लेकर इतने गंभीर हैं कि फिल्म 'सिंघम' की शूटिंग के वक्त उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को ही जिम में तब्दील कर दिया था। वह कहते हैं कि वह अपनी स्मोकिंग और शराब पीने की आदत का असर फिटनेस पर नहीं पड़ने देते। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह रम पीते थे क्योंकि वह सस्ती होती थी।

विज्ञापन
Ajay Devgn Fitness Secret Workout Plan And Diet Chart
Ajay Devgn

अजय देवगन ने बताया कि जब उन्होंने व्हिस्की पीनी शुरू की। बाद में उन्होंने वह बंद कर दिया क्योंकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस नहीं होता था। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 सालों से वोदका पी रहे हैं और हर रात 3-4 पैग लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed