फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 20 साल बाद अजय देवगन ने किया खुलासा, काजोल से अनबन होने पर अपनाते हैं ये फॉर्मूला

Mon, 25 Feb 2019 08:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेमेंट डेस्क, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Mon, 25 Feb 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol celebrate 20th wedding anniversary
अजय काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में मिस्टर भरोसेमंद का खिताब पा चुके अजय देवगन और कोयल सी कूकने वाली काजोल की शादी के 20 साल पूरे हो गए हैं। इन 20 साल में कभी भी किसी कोने से भी दोनों के बीच किसी तरह की अनबन सामने नहीं आई है। 
Ajay Devgn Kajol celebrate 20th wedding anniversary
ajay devgan, kajol - फोटो : ajay devgan, kajol

हिंदी सिनेमा में ऐसी कम ही जोड़ियां है जिन्हें दर्शक एक आदर्श जोड़ी के तौर पर देखते हैं। शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करने वाले अजय देवगन से जब इस कामयाब शादी का राज पूछा गया तो वह बोले, ‘शादी एक गठबंधन है। और, किसी भी गठबंधन की तरह यहां भी जरूरी नहीं कि दोनों एक जैसे हों। एक अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि आप गठबंधन के नियमों को मानें और एक दूसरे का सम्मान करें।’

Ajay Devgn Kajol celebrate 20th wedding anniversary
Kajol, Ajay

अजय ने आगे कहा, 'घर में दोनों के बीच आखिर क्यूं अनबन नहीं होती? इस सवाल पर अजय देवगन ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हमारे विचारों का टकराव नहीं होता लेकिन एक अच्छी बहस और झगड़े में फर्क समझना ही अक्लमंदी है। हम कभी एक दूसरे पर कोई चीज थोपते नहीं हैं और न ही शख्सीयत बदलने की कोशिश करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol celebrate 20th wedding anniversary
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

'जब हम सामने वाले को अपने जैसा बनाने की जिद छोड़ देते हैं तो आधी परेशानी वहीं खत्म हो जाती है। बाकी की आधी परेशानी दूर करने का तरीका ये है कि हम एक दूसरे पर हक नहीं जताते।'

विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol celebrate 20th wedding anniversary
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

'ऐसा भी होता है कि हम एक ही कमरे में घंटों बिना एक दूसरे से बात किए अपना अपना काम करते रहते हैं लेकिन हम दोनों के बीच मूक रहते हुए भी संवाद बना रहता है। पति पत्नी के बीच समझदारों वाली समझदारी होने से ही बात बनती है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed