फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच के दौरान चोरी छिपे घूमने निकल गए थे अनुष्का और विराट, इस वजह से नहीं ली थी सिक्योरिटी

Mon, 25 Feb 2019 08:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 Feb 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli holiday during new zealand tour
virat, anushka - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के समय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया। दोनों की तस्वीरों की भी इस दौरान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती रही लेकिन, इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ है जिसकी न तस्वीरें किसी के पास हैं और न ही किसी को इसके बारे में पता भी है।

anushka sharma and virat kohli holiday during new zealand tour
विराट-अनुष्का

अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि जिन मैचों में विराट कोहली क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, उन दिनों वह इन देशों में लुकाछिपी खेल रहे थे। जी हां, अनुष्का ने अपनी इन छुट्टियों के लिए कुछ ऐसी योजनाएं भी बना रखी थीं, जिनके तहत दोनों को यूं ही भीड़ में गुम हो जाना था। न कोई सुरक्षा घेरा, न कोई वीआईपी कार और न ही दोनों के स्टाफ का तामझाम। अनुष्का के कहने पर दोनों ने इन दोनों देशों की कई ऐसी जगहों की यात्राएं की जहां वीआईपी के तौर पर जाना स्थानीय प्रशासन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालने जैसा होता।

anushka sharma and virat kohli holiday during new zealand tour
virat and anushka

सूत्र बताते हैं कि दोनों ने अपने ये दिन सामान्य पर्यटकों की तरह लोकल टैक्सियों में सफर करते हुए बिताए। किसी आम भारतीय दंपति की तरह दोनों इन गुमनाम जगहों पर दिल खोलकर घूमे। जहां मन किया वहां खाना खाया और जहां मन किया वहीं रुक गए। इस दौरान इन लोगों को कुछ भारतीय भी मिले लेकिन जब तक वे अपनी आंखों पर यकीन कर पाते, ये जुगल जोड़ी अगले ठिकाने की तरफ निकल चुकी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli holiday during new zealand tour
विराट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में एक बार फिर विराट का प्यार अनुष्का के लिए झलका। उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को घुमाने के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर ही हायर कर लिया। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का और विराट किसी बर्फीले पहाड़ पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी हरी-भरी पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटो की खास बात ये है कि इसमें विराट-अनुष्का के पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा है। ऐसा लग रहा है दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अपना सफर खूब एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli holiday during new zealand tour
virat anushka

हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में किसी जंगल में घूमते दिख रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में विराट ने बस इतना ही लिखा, 'मेरी है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed