फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के काम की अजय देवगन ने की तारीफ, उधर से मिला ऐसा फिल्मी जवाब

Thu, 09 Apr 2020 04:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 09 Apr 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn lauds Mumbai Police for their service during COVID 19 lockdown
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

कोरोनो वायरस की वजह देश में संकट पैदा हो गया है। ये वायरस न फैल इसलिए देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है।  इस मुश्किल वक्त में पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाने के लिए मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने इसी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।



Ajay Devgn lauds Mumbai Police for their service during COVID 19 lockdown
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी जबरदस्त रिप्लाई किया है। इस ट्वीट में पुलिस ने अजय देवगन की पॉपुलर फिल्मों का नाम लिखकर जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- डियर 'सिंघम' हम वही कर रहे हैं जो 'खाकी' को करना चाहिए ताकि स्थितियां सामान्य हो जाएं- 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई'

Ajay Devgn lauds Mumbai Police for their service during COVID 19 lockdown
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन ने कई फिल्मों में पुलिस वाले की भूमिका निभाई है जिसमें गंगाजल और सिंघम शामिल हैं। अभिनेता की इस साल रिलीज हुई 100वीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर ब्लॉकबस्टर हिट रही। उनकी आने वाली फिल्में द बिग बुल, छलांग, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, थैंक गॉड और मैदान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn lauds Mumbai Police for their service during COVID 19 lockdown
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

बता दें कि अपने जन्मदिन से पहले अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की मदद के लिए 51 लाख रुपये दान देने का ऐलान किया था। फिल्म इंडस्ट्री के अलग अलग विभागों में काम करने वाले करीब 5 लाख कामगारों की अलग अलग यूनियनों की फेडरेशन एफडब्लूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लाईज) कोरोना को लेकर मुंबई में शूटिंग बंद होने के दिन से ही अपने सदस्यों की मदद के लिए तमाम कार्यक्रम चलाती रही है। इसके तहत मजदूरों को राशन बांटने से लेकर तमाम जरूरत का सामान पहुंचाने की कोशिश तक शामिल है।

विज्ञापन
Ajay Devgn lauds Mumbai Police for their service during COVID 19 lockdown
अजय देवगन - फोटो : Social Media

संगठन के महासचिव अशोक दुबे ने बताया था, 'रोहित शेट्टी के बाद अजय देवगन ने भी फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए आर्थिक मदद का संकल्प लेकर बड़ी बात कही है। हमारे पास और भी तमाम लोगों के फोन आ रहे हैं कि वह इन मजदूरों की मदद कैसे कर सकते हैं। हम इन लोगों को मजदूरों के बैंक खातों की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं।'

रामायण में विभीषण बनकर लोगों के दिलों पर छा गए थे मुकेश रावल, एक हादसे ने ले ली जान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed