फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: वो घटना जब अजय देवगन को मारने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़, पिता की वजह से बची थी जान

Sat, 17 Jul 2021 09:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Jul 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Ajay devgn once told about an incident when he and his friends were beaten by people this is the reason
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन बॉलीवुड के सिंघम कहे जाते हैं। उन्होंने पर्दे पर हर तरह का किरदार निभाया है, लेकिन एक्शन किरदारों में उन्हें खूब पसंद किया गया। फिल्म 'फूल और कांटे' से अजय देवगन ने फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म में वो दो बाइक पर जिस अंदाज में बैलेंस बनाकर बैठे हुए नजर आए थे वो दर्शकों के बीच काफी प्रचलित हुआ था। उनके जबरस्त स्टंट और एक्शन की दर्शकों पर ऐसी धाक जमीं की अब जब भी अजय देवगन की कोई एक्शन फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की भीड़ थिएटर में जुट जाती है।



जब अजय देवगन ने साझा किया वो किस्सा

वीरु देवगन के बेटे अजय देवगन को शुरू से ही एक्शन और स्टंट का काफी शौक रहा है। ये ही वजह है कि कॉलेज के दिनों में हीरोगिरी दिखाने के लिए उन्होंने कई लोगों को मारा भी है और कई लोगों से मार भी खाई है। अजय के साथ एक हादसा तो ऐसा हुआ था जब 25-30 लोगों का झुंड उन्हें मारने को दौड़ पड़ा था। इस किस्से को खुद अजय देवगन ने साझा किया था। सिंघम एक्टर अजय देवगन ने इस घटना का जिक्र शो 'यादों की बारात' में किया था।

Ajay devgn once told about an incident when he and his friends were beaten by people this is the reason
यादों की बारात - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अजय देवगन ने शो मे कहा था कि, 'एक्टर होने से पहले मेरा बहुत लोगों से झगड़ा हुआ है। बहुत लोगों को मारा भी और बहुत लोगों से मार खाई भी। एक बार तो 20-25 लोगों ने मिलकर मारा था'। इस शो के होस्ट साजिद खान भी अजय देवगन के साथ वहां मौजूद थे। ऐसे में अजय देवगन ने साजिद से खुद आगे बात बताने को कहा।

Ajay devgn once told about an incident when he and his friends were beaten by people this is the reason
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद ने कहा कि, 'अजय देवगन की एक सफेद जीप थी जिसमें हम सब घूमते थे। हॉलीडे होटल के करीब एक पतली गली थी। हम गाड़ी लेकर जा रहे जा रहे थे वहीं हमारे जीप के सामने तेजी से पतंग के पीछे भागता हुआ एक बच्चा आ गया। अजय ने तुरंत ब्रेक लगा दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay devgn once told about an incident when he and his friends were beaten by people this is the reason
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आगे दोनों ने बताया कि,  'बच्चा गाड़ी के नीचे आने से बच गया और उसे चोट भी नहीं लगी। हालांकि इस हादसे से वो डर गया और रोने लगा। ऐसे में पड़ोस से लोग आ गए। पता नहीं झुंड में कहां से इतने लोग आ गए और हमें घेर लिया। हम लोग उन्हें बहुत समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो हम पर चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि तुम अमीर लोग, गाड़ी तेज चलाते हो। हमें समझ नहीं आया और लोग हमें मारने लगे'।

विज्ञापन
Ajay devgn once told about an incident when he and his friends were beaten by people this is the reason
अजय देवगन - फोटो : instagram/aja

साजिद ने कहा कि, '10 मिनट तक हमारी पिटाई हुई तब तक अजय देवगन के पिता को इस घटना की खबर हो गई और वो करीब 150 फाइटर के साथ अपने बेटे को बचाने आए'। इस तरह से साजिद, अजय और उनके दोस्तों की जान बची। हालांकि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने सारा एक्शन सिर्फ पर्दे पर ही किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' जल्दी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो 'मेडे' और 'आरआरआर' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed