लॉकडाउन के बीच अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को उनके घर भेजने की मुहिम चला रखी है। वो लगातार बसों का इंतजाम कर लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। सोनू, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार सहित दूसरे राज्यों के अब तक 12 हजार लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। उनके इस काम की तारीफ हर तरफ हो रही है। सोनू की इस मदद पर पर अब अभिनेता अजय देवगन का बयान आया है।
प्रवासियों की मदद कर रहे सोनू सूद पर आया अजय देवगन का बयान, ट्वीट कर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद के इस काम की अजय देवगन ने तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं, वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।'
अजय देवगन के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा है, 'शुक्रिया भाई। आप लोगों के शब्दों से मुझे और ताकत मिलेगी और मुझे दूसरे लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए उत्साह मिलेगा। ढेर सारा प्यार।'
Thank you so much bhai. Words from you give me more power and encourages me to work harder on reuniting them with their loved ones❣️Love u loads ❤️ https://t.co/QEHn4BSLPq
रवि किशन ने भी तारीफ
यही सब याद रहता हैं दुनिया मैं 🙏
याद दिला दें कि इससे पहले अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने भी सोनू सूद द्वारा मजदूरों की मदद करने के लिए ट्विटर पर उनकी तारीफ की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'यही सब याद रहता है दुनिया में'।
स्मृति ईरानी भी कर चुकी हैं तारीफ
I’ve had the privilege of knowing you as a professional colleague for over 2 decades now @SonuSood & celebrated your rise as an actor ;but the kindness you have displayed in these challenging times makes me prouder still 🙏thank you for helping those in need🙏🙏 https://t.co/JcpoZRIr8M
वहीं स्मृति ईरानी ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, 'सोनू ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर दो दशकों से आपको जानती हूं और अभिनेता के तौर पर आपकी प्रगति से खुश हूं। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया।'
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी को हुआ कोरोना? लाइव आकर लगाई फटकार