फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: पान मसाला विज्ञापन पर अक्षय कुमार के बाद सामने आया अजय देवगन का बयान, कह दी यह बड़ी बात

Thu, 21 Apr 2022 05:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn reaction on akshay kumar pan masala ad goes viral on social media
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram

हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सुपरस्टार का एक विज्ञापन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार के एक साथ आने पर जितनी उनकी तारीफ नहीं हो रही हैं उससे ज्यादा तीनों की आलोचना की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा फजीहत अक्षय कुमार को झेलनी पड़ रही है।

ajay devgn reaction on akshay kumar pan masala ad goes viral on social media
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स उनके पुराने वीडियोज शेयर कर रहे हैं और उन्हें याद दिला रहे हैं कि पान मसाला कंपनी के लिए उन्होंने विज्ञापन कभी न करने की बात कही थी। हालांकि इस पर अक्षय कुमार माफी मांग चुके हैं और आगे से इस तरह के विज्ञापन को न करने की बात कह चुके हैं लेकिन इसके बावजूद ट्रोल्स उन्हें बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच अजय देवगन ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है।

ajay devgn reaction on akshay kumar pan masala ad goes viral on social media
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजय ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसी भी चीज का विज्ञापन करना किसी का भी व्यक्तिगत मामला होता है। हम इतने परिपक्व हैं कि अपने फैसले खुद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोडक्ट्स नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो नुकसान नहीं पहुंचाते। मैं इलायची का विज्ञापन कर रहा हूं। अजय के मुताबिक जो चीजें नुकसान पहुंचाने वाली हैं उन्हें बिकना ही नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn reaction on akshay kumar pan masala ad goes viral on social media
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में एक पान मसाला कंपनी के विज्ञापन को लेकर अक्षय कुमार को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर विज्ञापन को लेकर माफी मांग ली थी। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसे विज्ञापन से परहेज रखने की बात भी कही थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं अजय देवगन जल्द ही रनवे 34 में दिखने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed