{"_id":"626108e068565f256962c24d","slug":"jersey-star-shahid-kapoor-career-graph-from-a-background-dance-to-blockbuster-movie-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: हिट से ज्यादा दीं फ्लॉप फिल्में, ‘कबीर सिंह’ से पहली बार मिली थी शाहिद को 250 करोड़ क्लब में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: हिट से ज्यादा दीं फ्लॉप फिल्में, ‘कबीर सिंह’ से पहली बार मिली थी शाहिद को 250 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पहली बार मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाले हैं। म्यूजिक वीडियो में बैकग्राउंड डांसर से शुरुआत करने वाले शाहिद अब तक लगभग 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका करियर हमेशा एक जैसा नहीं रहा और उन्हें काफी बार उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। अपने 17-18 साल के करियर में उन्होंने हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दीं , लेकिन कभी हार नहीं मानी। 2019 में आई 'कबीर सिंह' से उन्होंने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री की। आइए जानते हैं कि अब तक शाहिद कपूर का करियर ग्राफ कैसा रहा है।
2 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में 'इश्क विश्क' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने राजीव माथुर का किरदार निभाया था, जिससे उनकी चॉकलेट बॉय की इमेज बन गई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद 2004 और 2005 में उनकी पांच फिल्में 'फिदा', 'दिल मांगे मोर', 'दिवाने हुए पागल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'शिखर' आई, लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई।
3 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : Instagram
2006 में आई '36 चाइना टाउन' और 'चुप चुप के' से लगा की उनकी डूबती नैया को अब किनारा मिल जाएगा। लेकिन यह फिल्म ठीक ठीक ही चली। इसके बाद 'विवाह' फिल्म में अमृता राव के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 2007 में शाहिद की दो फिल्में आई, जिनमें 'फुल एंड फाइनल' और 'जब वी मेट' शामिल हैं। इनमें से 'जब वी मेट' को लोगों ने काफी पसंद किया और यह शाहिद के करियर का टर्निंग पॉइंट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसके बाद 2009 में आई ‘दिल बोले हड्डिपा’, 2010 में आई ‘चांस पे डांस’ और ‘पाठशाला’ फ्लॉप रही, तो वहीं ‘बदमाश कंपनी’ को लोगों ने अपना प्यार दिया। इसके बाद उनकी लगातार आई चार फिल्में ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘मौसम’, ‘तेरी मेरी कहानी’ और ‘फटा पोस्टर निकाला हीरो’ फ्लॉप हो गई। लेकिन अभिनेता की प्रतिभा और मेहनत की हमेशा सराहना की गई। इतनी फिल्में फ्लॉप देने के बाद भी शाहिद हर बार मजबूती से वापसी करने में कामयाब रहे और ‘आर राजकुमार’ और ‘हैदर’ बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई। 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। आलिया के साथ आई फिल्म ‘शानदार’ को लेकर एक बार शाहिद ने कहा था कि मुझे अफसोस है कि मैंने इस फिल्म को किया।
विज्ञापन
5 of 6
शाहिद कपूर
शाहिद बॉलीवुड के उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने लगातार अपने किरदारों के साथ प्रयोग किया है। 'कमीने' में डबल रोल से लेकर 'हैदर' में एक परेशान कश्मीरी लड़के तक, 'उड़ता पंजाब' में एक ड्रग एडिक्ट रॉकस्टार से लेकर 'पद्मावत' (2018) में एक राजपूत राजकुमार तक, उन्होंने बहुत से किरदार निभाए हैं। 'कबीर सिंह' शाहिद के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्हें 250 करोड़ क्लब में एंट्री मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।