{"_id":"5cdae97dbdec22076100b4d8","slug":"ajay-devgn-reaction-on-sunny-deol-and-urmila-matondkar-to-join-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने सनी देओल-उर्मिला से लगाई ऐसी उम्मीद, राजनीति में आने पर दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने सनी देओल-उर्मिला से लगाई ऐसी उम्मीद, राजनीति में आने पर दिया ये जवाब
Wed, 15 May 2019 02:25 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 15 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn,Sunny Deol, Urmila Matondkar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से बॉलीवुड गलियारों में उनके नाम की खूब चर्चा हो रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इन दोनों के राजनीति में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब अजय देवगन ने भी इन दोनों को लेकर बड़ी बात बोली है।
ajay devgn
- फोटो : file photo
अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर के प्रमोशन भी कर रहे हैं। 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन के दौरान मीडिया ने उनसे भाजपा में शामिल हुए सनी देओल और कांग्रेस की नेता उर्मिला मातोंडकर के राजनीति में आने पर सवाल किए। इस पर अजय देवगन ने एकदम अलग अंदाज में जवाब दिया।
Ajay Devgn
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि 'मैं सबसे पहले इन दोनों को बधाई देना चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि उन्होंने ये फैसला बहुत सोच समझ कर लिया होगा क्योंकि ये पब्लिक सर्विस में एक बड़ा कदम है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये दोनों ही लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने में कामयाब होंगे। एक अच्छा नेता वही है जो लोगों के साथ जमीन पर समय बिताए और जिसे लोगों के साथ घुलने-मिलने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : file photo
मीडिया ने जब अजय देवगन से उनके राजनीति में शामिल होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मैं पॉलिटिक्स के लिए काफी शर्मीला हूं, मैं किसी भी भीड़ भाड़ वाली जगह में बहुत ज्यादा सहज महसूस नहीं करता हूं। हालांकि मैं कैमरे के सामने सहज रहता हूं लेकिन निजी जिंदगी में मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसे ज्यादा बात करना पसंद नहीं है, इसलिए मुझे लगता है कि मैं किसी भी तरीके से एक नेता की भूमिका को अच्छे से नहीं निभा पाऊंगा।'
विज्ञापन
Ajay Devgn
- फोटो : file photo
बात करें अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' की तो इस फिल्म का निर्देशन प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर लव रंजन ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस तब्बू, रकुल प्रीत और आलोक नाथ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।