{"_id":"5cdaf569bdec220710357b63","slug":"payal-rohatgi-angry-on-kamal-haasan-over-hindu-terrorism-statement-during-his-elections-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के हिंदू आतंकवाद वाले बयान पर बिफरी ये एक्ट्रेस, कहा- 'बुढ़ापे में सठिया जाते हैं लोग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन के हिंदू आतंकवाद वाले बयान पर बिफरी ये एक्ट्रेस, कहा- 'बुढ़ापे में सठिया जाते हैं लोग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 15 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kamal haasan
- फोटो : file photo
Link Copied
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने कमल हासन के हिंदू आतंकवाद वाले बयान की राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चा हो रही है। सोमवार को उनके इस बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी आलोचना की थी। अब कमल हासन के बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी उनपर निशाना साधा है।
Trending Videos
2 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने हिंदी में लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने कमल हासन के बयान की न केवल निंदा की है बल्कि उन्हें सठिया हुआ तक बताया दिया है। पायल रोहतगी के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : file photo
उन्होंने लिखा है कि,' एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा। गोडसे ने गांधी जी को मारा। इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे? आतंकवादी वह होते हैं जो अपने से अलग धर्म के लोगों को मारते हैं क्योंकि उनको दूसरे धर्म से नफरत होती है। बुढ़ापे में अक्सर लोग सठिया जाते हैं। कमल हासन अपना राजनीति करियर शुरू करने के लिए नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहते हैं। वह मुस्लिम बहुल जगह से वोट मांगते समय ऐसा कहते हैं। उनको शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह नफरत फैला रहे हैं। जिसने भारत का विभाजन करवाया डायरेक्ट एक्शन डे घोषित करके और मासूम हिंदूओं की जान ली वह मोहम्मद अली जिन्ना भारत का पहला आतंकवादी था। इतनी हिन्दू नफरत अच्छा नहीं।
पायल रोहतगी की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पायल रोहतगी से पहले कमल हासन के बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी निंदा की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि,' 'डियर कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जिस तरह कला का कोई धर्म नहीं होता, उसी तरह आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी हैं। आप 'हिंदू' शब्द का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? इसलिए क्योंकि आप वोटों की खातिर मुस्लिम बहुल इलाके में हैं?'
विज्ञापन
5 of 5
कमल हासन का विवादित बयान
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।' इस बयान के बाद कमल हासन की चौतरफा आलोचना हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।