फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक, बॉलीवुड के ये सितारे ऑनस्क्रीन नहीं करते अभिनेत्री को 'किस'

Tue, 19 Jan 2021 06:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 19 Jan 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn salman khan riteish deshmukh fawad khan bollywood actors who work with no kissing clause
फिल्मों में किसिंग सीन नहीं देते ये अभिनेता - फोटो : फाइल

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन्स होना आम बात है। हर फिल्म में एक ना एक किसिंग सीन तो जरूर होता है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो बोल्ड सीन्स तो दूर की बात किसिंग सीन्स को भी तवज्जों नहीं देते। सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में सलमान खान नो किसिंग पॉलिसी पर काम करते हैं। लेकिन केवल सलमान ही नहीं ऐसे और भी कई अभिनेता हैं जो इस पॉलिसी को फोलो करते हैं।

ajay devgn salman khan riteish deshmukh fawad khan bollywood actors who work with no kissing clause
अजय देवगन
अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन को भी आज तक किसी भी फिल्म में किसिंग सीन करते हुए नहीं देखा गया है। अजय देवगन अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनकी एक्शन फिल्मों में रोमांस का तड़का नहीं होता। अजय की फिल्मों में भी हेल्दी रोमांस होता है। जो फिल्म को और रोमांचक बना देता है। लेकिन अजय भी सलमान की ही तरह नो किसिंग पॉलिसी पर काम करते हैं।

ajay devgn salman khan riteish deshmukh fawad khan bollywood actors who work with no kissing clause
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वैसे तो कई रोमांटिक सीन करते हुए नजर आते हैं। उनकी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ खूब रोमांस किया है। लेकिन किसी ने भी आज तक सलमान को अपनी को-एक्ट्रेस को 'किस' करते नहीं देखा। क्योंकि सलमान पारिवारिक फिल्में करना पसंद करते हैं। ऐसे में नो किसिंग पॉलिसी पर हर फिल्म को साइन करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn salman khan riteish deshmukh fawad khan bollywood actors who work with no kissing clause
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
रितेश देशमुख
इस लिस्ट में सलमान और अजय की तरह अभिनेता रितेश देशमुख भी हैं। रितेश देशमुख ने तो अडल्ट कॉमेडी फिल्म में भी काम किया है। लेकिन उन्होंने भी अपनी इस पॉलिसी को बरकरार रखा है। रितेश ने भी अब तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से किसी में भी किसिंग सीन नहीं किया है। रितेश का मानना है कि 'किस' एक प्राइवेट मूमेंट है और इसे मनोरंजन के लिए पब्लिकली करना सरासर गलत है।
 
विज्ञापन
ajay devgn salman khan riteish deshmukh fawad khan bollywood actors who work with no kissing clause
bg

फवाद खान
फवाद खान भी इसी नियम को फॉलो करते हैं। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान कई हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शक उन्हें कापी पसंद भी करते हैं। फवाद ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से उन्होंने किसी भी फिल्म में अब तक किसिंग सीन नहीं किया। हालांकि पवाद ने आज तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। जिसे देखकर लगता है कि वो फिल्म की डिमांड पर इस तरह के सीन्स कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed