फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अजय देवगन ही नहीं इन सितारों को भी है अपनी फिल्मों पर पछतावा, खुद से करते हैं सवाल क्यों रहे इनका हिस्सा

Tue, 03 May 2022 06:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 03 May 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn to Shahid Kapoor These Bollywood Actors Spoke About Movies They Regret Doing
इन सितारों के हुआ फिल्म करने पर पछतावा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रनवे 34’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धराशाही हो गई थी। इस फिल्म में अजय ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया है। हालांकि अजय देवगन की यह फिल्म पहले की गई कुछ फिल्मों से बेहतर है, जिन्हें अजय कभी दोहराना नहीं चाहते और उन्होंने सबके सामने ये माना भी है कि उन्हें इन फिल्मों का हिस्सा नहीं होना चाहिए था। अजय अकेले ही बॉलीवुड के ऐसे सितारे नहीं है, जिन्हें अपनी कुछ फिल्मों को करने का पछतावा है। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर है, जो सबके सामने ये बात मान चुके हैं कि उन्हें कुछ फिल्मों का हिस्सा नहीं होना चाहिए था। हालांकि कुछ ने मजबूरी में फिल्में की, तो कुछ को शूटिंग के दौरान ही पता चल गया था कि फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाएगी। आज हम आपको ऐसे ही  एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Ajay Devgn to Shahid Kapoor These Bollywood Actors Spoke About Movies They Regret Doing
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की आलिया भट्ट के साथ आई फिल्म 'शानदार' (2015) यह बताती हैं कि बड़े सेट और गाने भी एक भयानक स्क्रिप्ट वाली फिल्म को नहीं बचा सकते हैं। जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि वह किस फिल्म को लेकर अब सोचते हैं कि नहीं करनी चाहिए थी तो वो कौन सी फिल्म है। इस पर शाहिद ने कहा था कि इसमें पहले स्थान पर शानदार है। इसके अलावा मैं शायद 'चुप चुप के' और 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' भी नहीं करना चाहता।
 
Ajay Devgn to Shahid Kapoor These Bollywood Actors Spoke About Movies They Regret Doing
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान

'हमशकल्स' (2014) करने के बारे में सैफ अली खान ने खुद कहा था कि यह एक गलती थी। बताया जाता है कि सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, यह सब साजिद के दिमाग में था। उन्होंने मुझसे जो कहा, मैंने किया। मैंने यह सोचकर फिल्म की थी कि इससे मुझे अपने बाजार का विस्तार करने में मदद मिलेगी, लेकिन जाहिर है, मैं गलत था। इसके आगे उन्होंने कहा कि फिल्म को देखकर मैंने खुद से पूछा कि मैं इसमें क्या कर रहा हूं। मुझे पता था कि मैंने अपने फैंस को निराश किया है। मैं 'हमशकल्स' जैसी गलती कभी नहीं दोहराऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn to Shahid Kapoor These Bollywood Actors Spoke About Movies They Regret Doing
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
अपनी फिल्म' किल दिल' (2014) के बारे में बात करते हुए, गोविंदा ने कहा कि उन्होंने किल दिल में भूमिका केवल इसलिए की क्योंकि उनके परिवार ने कहा कि उन्हें पीछे छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पत्नी और अपने बच्चों से इसके बारे में पूछा। उन्होंने बहुत ईमानदारी से मुझसे कहा कि मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है। मैं जिस तरह की भूमिकाएं करना चाहता था, वह मेरे रास्ते में नहीं आ रही थी और मुझे जिस तरह के प्रस्ताव मिल रहे थे, मैं उसके लिए उत्सुक नहीं था। मेरे परिवार ने मुझे प्रस्ताव लेने के लिए कहा, नहीं तो मैं पीछे रह जाऊंगा। इस फिल्म में गोविंदा ने विलेन का किरदार निभाया था और अपने अभिनय में वह बढ़िया थे। लेकिन स्क्रिप्ट काफी कमजोर थी, जिस वजह से यह फिल्म नहीं चली।

विज्ञापन
Ajay Devgn to Shahid Kapoor These Bollywood Actors Spoke About Movies They Regret Doing
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन
अयज देवगन को भी साजिद खान की 'हिम्मतवाला' (2013) करने का पछतावा है। अपनी निराशा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही पता था कि यह फ्लॉप होगी। देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे शूटिंग के दौरान ही पता चल गया था कि फिल्म नहीं चलेगी। मैंने आज तक 'हिम्मतवाला' और 'रास्कल्स' नहीं देखी। मैंने सोचा था कि फिल्म (हिम्मतवाला) की शूटिंग उसी तरह की जाएगी जैसे वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई को रेट्रो शैली में शूट किया गया था। साजिद ने क्या किया कि उन्होंने 80 के दशक की फिल्म ली और 80 के दशक के अंदाज में ही शूट की। 'हिम्मतवाला' अगर आज की स्टाइलिश और पंच लाइन में बनती तो काम करती लेकिन यह समय से पहले चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed