{"_id":"672a08062f8f771f9608272e","slug":"ajay-devgn-upcoming-bollywood-movies-raid-2-de-de-pyaar-de-2-son-of-sardar-2-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: सिंघम 3 के बाद इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय, एक्शन-रोमांस-थ्रिलर सब कुछ होगा जबर्दस्त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajay Devgn: सिंघम 3 के बाद इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय, एक्शन-रोमांस-थ्रिलर सब कुछ होगा जबर्दस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:47 PM IST
सार
Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अजय बाजीराव सिंघम के किरदार से फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं। सिंघम अगेन साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम की तीसरी किस्त है। वहीं अब अजय अपनी कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उनकी फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन का एक्शन अवतार एक बार नहीं बल्कि इसकी पिछली किस्तों में भी नजर आ चुका है। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम, साल 2014 में रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स और साल 2024 में इसकी तीसरी किस्त सिंघम अगेन के नाम से रिलीज हुई है, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम हासिल कर रही है। वहीं अब अजय अपनी बाकी फिल्मों के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय
अजय देवगन ने सिंघम 3 में अपने धमाकेदार एक्शन से सभी को चौंका दिया है। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। वहीं इस फिल्म के अलावा भी अजय कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस लिस्ट में रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 शामिल हैं।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय देवगन के अलावा इलियाना डिक्रूज, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, पूनम झावर और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 2018 में रिलीज हुई रेड की अगली कड़ी है रेड 2। फिल्म की घोषणा अप्रैल 2020 में की गई थी, जबकि प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। फिल्मांकन 2024 की पहली छमाही में मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हुआ। रेड 2, 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दे दे प्यार दे 2
दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन नजर आएंगे। यह 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ आयशा के रोमांस के प्रति उसके परिवार की चिंताओं पर आधारित है। इस फिल्म के सीक्वल में अजय के साथ फिर से रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सन ऑफ सरदार 2
सन ऑफ सरदार 2 आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा करेंगे और इसका निर्माण अजय देवगन करेंगे। 2012 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ था, जिसमें अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी नजर आई थी। वहीं इस बार सन ऑफ सरदार 2 में अजय के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में पिछली बार की तरह इसके सीक्वल में भी संजय दत्त नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2025 को रिलीज होगी।
Bollywood Stars OTT Debut: ये बॉलीवुड स्टार्स 2024 में कर चुके हैं ओटीटी डेब्यू, सिटाडेल हनी बनी से वरुण धवन..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।