फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमजान पर अजमेर शरीफ में अजय देवगन का 'टोटल धमाल', भीड़ देख प्रबंधन ने बदला नियम

Thu, 14 Jun 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn visit ajmer sharif dargah during ramadan
अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन चादर चढ़ाने के लिए अजमेर शरीफ पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को फैंस की भीड़ से बचाने के लिए दरगाह के मुख्य दरवाजे की बजाय अंदर कोट की तरफ स्थित सोलहखंभा गेट से ले जाया गया। बता दें कि अजमेर शरीफ में इन दिनों रमजान की वजह से काफी भीड़ रहती है। 

ajay devgn visit ajmer sharif dargah during ramadan
अजय देवगन

अजय देवगन ने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर चढ़ाई। तस्वीरों में अजय देवगन पूरी श्रद्धा के साथ टोपी पहने दरगाह की तरफ सिर पर फूल और चादर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। 

ajay devgn visit ajmer sharif dargah during ramadan
अजय देवगन

इस दौरान अजय देवगन ने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा और अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' की कामयाबी के लिए दुआ की। बॉलीवुड के कई सेलेब्स फिल्मों की सफलता की दुआ मांगने अजमेर शरीफ आते रहते हैं। हाल ही में एकता कपूर भी यहां नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn visit ajmer sharif dargah during ramadan
Ajay Devgn

फिल्मों की बात करें तो 'टोटल धमाल' के अलावा अजय देवगन तानाजी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अजय देवगन की ये फिल्म साल 2019 के दशहरा या दीवाली पर रिलीज की जाएगी। अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
ajay devgn visit ajmer sharif dargah during ramadan
अजय देवगन

फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 से शुरू हो सकती है। खास बात ये है कि इस बायोपिक फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये होगा। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed