{"_id":"5c52eb45bdec227396044be3","slug":"ajay-jadeja-birthday-special-love-story-with-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पर आया था माधुरी दीक्षित का दिल, इस वजह से होते-होते रह गई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेटर पर आया था माधुरी दीक्षित का दिल, इस वजह से होते-होते रह गई थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। माधुरी जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्मों के अलावा माधुरी डांस रियलिटी शो भी होस्ट करती हैं। उनके चाहने वालों में बॉलीवुड एक्टर्स की लंबी लिस्ट है। उनका नाम संजय दत्त, अनिल कपूर के साथ भी जुड़ा लेकिन माधुरी का दिल आया पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा पर। आज अजय जडेजा के जन्मदिन पर जानते हैं माधुरी के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में।
Trending Videos
2 of 5
madhuri dixit and ajay jadeja
- फोटो : social media
बॉलीवुड के गलियारों में माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के अफेयर के किस्सों की खूब चर्चा रही। दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात से माधुरी और अजय के अफेयर के चर्चे होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
madhuri dixit and ajay jadeja
- फोटो : social media
अजय जडेजा उन दिनों हैंडसम क्रिकेटर्स में से एक थे। लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। माधुरी से नाम जुड़ने के बाद अजय जडेजा के फिल्मों में आने की भी चर्चा होने लगी थी। यही नहीं माधुरी ने एक प्रोड्यूसर से अजय को फिल्म में लेने की सिफारिश की। अजय जडेजा बतौर एक्टर बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं।
4 of 5
ajay jadeja
- फोटो : youtube
एक ओर जहां जडेजा के अफेयर के खूब चर्चे हो रहे थे तो वहीं उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट हो रही थी। क्रिकेट करियर पर असर पड़ने के चलते जडेजा का परिवार उनसे नाराज हो गया और खेल पर ध्यान देने के लिए कहा। दरअसल, जडेजा गुजरात की एक रॉयल फैमिली से थे जबकि माधुरी एक मीडिल क्लास फैमिली से थीं। जडेजा का परिवार इस रिश्ते के लिए कतई तैयार नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
ajay jadeja
- फोटो : youtube
अजय जडेजा का क्रिकेट करियर जहां अच्छा नहीं चल रहा था वहीं परिवार का भी दबाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में अजय ने माधुरी से दूरी बना ली और दोनों अलग हो गए। बाद में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। वहीं जडेजा ने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X