{"_id":"59a68ebc4f1c1b59738b46c0","slug":"ajit-kumar-starrer-movie-vivegam-beats-prabhas-s-bahubali-2-in-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘विवेगम’ ने ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, नहीं टिका ‘जेंटलमैन’, टूटे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘विवेगम’ ने ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, नहीं टिका ‘जेंटलमैन’, टूटे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 30 Aug 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
विवेगम vs बाहुबली 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल सुपरस्टार अजीत ‘थाला’ कुमार की इंटरनेशनल स्पाई मूवी ‘विवेगम’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘विवेगम’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ को तो पछाड़ा ही, सिनेमाघरों में शुक्रवार से ही आया बॉलीवुड का ‘जेंटलमैन’ तो ‘विवेगम’ के आगे टिक तक नहीं पाया। आगे जानें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
विवेगम vs बाहुबली 2
तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘विवेगम’ ने फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘बाहुबली-2’ को भी पछाड़ दिया। गणेश चतुर्थी के खास वीकेंड पर तमिल फिल्म ‘विवेगम’ पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस गई। दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में इस फिल्म को दर्जनभर सिनेमाहाल भी नहीं मिले।
विवेगम vs बाहुबली 2
‘विवेगम’ के ओपनिंग डे क्लेक्शन की बात करें तो 25 करोड़ 83 लाख रुपए की कमाई की। ओवरसीज में ‘विवेगम’ 18 करोड़ बटोरने में सफल रही। इसका टोटल कलेक्शन 3 दिनों में 68 करोड़ हो चुका है। जो किसी भी तमिल फिल्म के एक वर्जन की कमाई के मामले में कहीं ज्यादा है। ‘बाहुबली -2’ ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था, पर वो फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम के साथ ही अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी।
अब चौथी फिल्म बनाएंगे राजामौली-प्रभास, 'बाहुबली' से भी पहले ये फिल्म हुई थी सुपरहिट
अब चौथी फिल्म बनाएंगे राजामौली-प्रभास, 'बाहुबली' से भी पहले ये फिल्म हुई थी सुपरहिट
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेगम vs बाहुबली 2
अब तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो विवेगम ने सिर्फ 4 दिनों में ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। ‘विवेगम’ ने 4 दिनों में 5.75 करोड़ का कलेक्शन अकेले चेन्नई में किया, जो ‘बाहुबली 2’ के तमिल वर्जन से कहीं ज्यादा है। ‘बाहुबली 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में 3.24 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
विवेगम vs बाहुबली 2
‘विवेगम’ ने ओवरसीज मार्केट में भी धमाकेदार कमाई की है। यहां तक कि अमेरिका में भी ‘विवेगम’ ने करारी कमाई की थी, जबकि अमेरिकी मार्केट में तमिल फिल्मों की अपेक्षा तेलुगु फिल्मों की तूती बोलती है। ‘विवेगम’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 4 लाख 55 हजार डॉलर यानि 2.9 करोड़ रुपयों की कमाई सिर्फ वीकेंड के मौके पर की। वैसे, इस फिल्म से बॉलीवुड का भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है। आगे की स्लाइड में जानें...