फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Puri Birthday: आकांक्षा पुरी के ग्लैमर के आगे फेल हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस, देखिए यह खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 26 Jul 2022 08:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 08:27 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Akanksha Puri Birthday: Model actress is famous for her bold and glamorous bold looks see photos
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा पुरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन उनके लिए खास है। वह 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आईं। मगर, इसके इतर वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा भी मनवा चुकी हैं। अकांक्षा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' में भी उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को काफी प्रभावित किया और अब वह मीका सिंह की दुल्हनिया बन चुकी हैं। आकांक्षा पुरी पर वेस्टर्न के साथ-साथ पारंपरिक लिबास भी काफी जंचते हैं। 

Akanksha Puri Birthday: Model actress is famous for her bold and glamorous bold looks see photos
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। आकांक्षा की अगर आप इंस्टग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो आपको उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटो दिख जाएगी। फैंस भी अपने चहेती अदाकारा की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।

Akanksha Puri Birthday: Model actress is famous for her bold and glamorous bold looks see photos
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को टक्कर देती नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है। ट्रेडिशनल ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस दोनों में ही वह कहर ढाती हैं। फैंस उनके लुक के दीवाने हैं। बता दें कि आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में 'कैलेंडर गर्ल्स' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा आकांक्षा पुरी ने पॉपुलर टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में देवी पार्वती का किरदार भी अदा किया था। देवी पार्वती के किरदार में आकांक्षा को काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Puri Birthday: Model actress is famous for her bold and glamorous bold looks see photos
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी की निजी जिंदगी की बात करें तो वह 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। शो के दौरान पारस और आकांक्षा के बीच काफी गलतफहमियां हो गई थीं, जिसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। पारस छाबड़ा के साथ आकांक्षा पुरी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed