किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत फिल्म 'विक्रांत रोणा' इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सलमान खान प्रजेंट कर रहे हैं। पिछले दिनों जब इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था, तो सुरक्षा कारणों से सलमान खान नहीं आ पाए थे। अभी भी सलमान खान को जान का खतरा है। इसलिए 'विक्रांत रोणा' को प्रमोट करने की जगह इस बार सलमान खान के घर के करीब ही ताज लैंड होटल में चुना गया। ताकि सलमान खान वहां पर आसानी से आ सकें। करीब डेढ़ महीने बाद सलमान खान इस तरह से सार्वजनिक मंच पर आए है। अगर इस फिल्म से वह नहीं जुड़े होते तो शायद फिल्म को प्रमोट करने नहीं आते। चूंकि फिल्म को सलमान खान प्रजेंट कर रहे है। इसलिए फिल्म के प्रमोशन में उन्हें एक बार आना ही था। इस बार सलमान खान पूरी तरह से मस्ती के मूड में थे, लेकिन एक सवाल का जवाब उन्होंने बहुत ही सीरियसली दिया।
Vikrant Rona: प्रमोशन इवेंट पर बोले सलमान खान, किसी भी फिल्म के चलने की सौ प्रतिशत गारंटी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुल मस्ती के मूड में नजर आये सलमान खान
निर्धारित समय से सलमान खान ढाई घंटे देरी से आये। किच्चा सुदीप, जैकलीन फर्नांडिस और फिल्म के बाकी कलाकार समय से पहुंचकर सलमान खान का इंतजार कर रहे थे। सलमान खान आए तो इवेंट शुरू हुआ। फिल्म के मशहूर गाने 'रकम्मा' पर पहले डांसर्स की एंट्री हुई, फिर जैकलीन की और उसके बाद किच्चा सुदीप की, जैसे ही गाना खत्म होने वाला था, सलमान खान की एंट्री हुई और उन्होंने किच्चा सुदीप और जैकलीन के साथ गाने का सिग्नेचर स्टेप मैच करते हुए माहौल को तरोताजा बना दिया। इस फिल्म का ट्रेलर सलमान खान ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करके फिल्म की तारीफ की थी । जब इसके लिए नीता अशोक ने उनका धन्यवाद दिया तो सलमान खान का कुछ यूं था रिएक्शन।
मेरी भी फिल्म है 'विक्रांत रोणा'
नीता अशोक 'विक्रांत रोणा' से एक्टिंग में डेब्यू कर रहीं है। वह सलमान खान की बहुत बड़ी प्रसंशक है। सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था कि 'मेरे भाई विक्रांत रोणा का ट्रेलर बहुत ज्यादा दमदार है, यह विश्व आप पर गर्व करेगा', कल जब सलमान खान से नीता अशोक की मुलाकात स्टेज पर हुई तो नीता ने इसके लिए सलमान खान का धन्यवाद दिया तो सलमान खान ने बड़ी ही मासूमियत भरे अंदाज में जवाब दिया। अरे, ये मेरी भी फिल्म है। मैं इसका प्रजेंटर हूं, मैं खुद अपनी फिल्म को प्रमोट नहीं करूंगा तो कौन करेगा ?
साउथ की फिल्मों का यहां चलना कोई नई बात नहीं
इन दिनों साउथ वर्सेस बॉलीवुड के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। आए दिन कोई न कोई इस मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखता है। वैसे जिस तरह से बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो रही है,वह चिंता का विषय तो है ही। सलमान खान की भी पिछली दो तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। साउथ वर्सेस बॉलीवुड के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई पर सलमान खान कहते है, 'किसी भी फिल्म के चलने की सौ प्रतिशत गारंटी नहीं होती है। रही बात साउथ की फिल्मों के यहां चलने की तो यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी साउथ के कई स्टार की फिल्में यहां रिलीज हुई है, वो चली है। वेंकटेश की 'अनाड़ी' आई थी, जिसमें करिश्मा कपूर ने काम किया था, वह फिल्म कितना चली। कमल हसन और रजनीकांत की भी बहुत सारी फिल्में चली हैं।
फर्स्ट डे फर्स्ट शो 'विक्रांत रोणा' देखेंगे
सलमान खान ने कहा, 'विक्रांत रोणा' के रसेस तो मैंने देखे हैं, फिल्म बहुत ही अच्छी बनी है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है तो उस दिन पहला शो जाकर देखूंगा। सलमान खान किस थियेटर में जाकर फिल्म देखेंगे, सुरक्षा कारणों से इसका खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना तय है कि फिल्म थियेटर में ही जाकर जरूर देखेंगे। उन्होंने फिल्म के बाकी कलाकारों से भी फिल्म को प्रमोट करने को कहा। कल के इवेंट पर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जिलेनिया डिसूजा के साथ आए थे। सलमान ने रितेश की चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे पता है कि रितेश किसके कहने पर आएं हैं। उनका इशारा जैकलीन फर्नाडिस की तरफ था। यह कहते हुए सलमान खान ने रितेश देशमुख को गले लगा लिए। बतादें कि जैकलीन, रितेश देशमुख के साथ 'अलादीन' में काम कर चुकी हैं।