फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन, बॉलीवुड की इस हीरोइन से था अफेयर, आज तक नहीं की शादी

Wed, 29 Aug 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday special know all the property details
Akkineni Nagarjuna
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का 29 अगस्त को जन्मदिन है। नागार्जुन ऐसे शख्स हैं जो एक्टर होने के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर और बिजनेस मैन भी है। नागार्जुन के नाम करोड़ों की संपत्ति है और एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे भी हैं। तो चलिए आपको नागार्जुन के जन्मदिन पर उनकी अपार संपत्ति के बारे में बताते हैं। 

 
Akkineni Nagarjuna birthday special know all the property details
Akkineni Nagarjuna
साउथ फिल्मों के अलावा नागार्जुन बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी दोनों ही जगह शानदार पारी रही है। नागार्जुन की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी है। जानकारी के मुताबिक नागार्जुन के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ की कीमत का बंगला है। 
 
Akkineni Nagarjuna birthday special know all the property details
Akkineni Nagarjuna
इसके अलावा नागार्जुन अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के मालिक है। यह स्टूडियो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। खुद के स्टूडियो के अलावा नागार्जुन अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया, हैदराबाद के प्रेसिडेंट भी हैं। इसके साथ ही एमएनएन रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday special know all the property details
Akkineni Nagarjuna
कहा जाता है कि नागार्जुन के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारे भी हैं। इन कारों में रोल्स रॉयस, बेंटले, बीएमडब्लू, रेंज रोवर और पोर्शे शामिल हैं। कुल मिलाकर नागार्जुन की संपति करीब 3000 करोड़ की बताई जा रही है। नागार्जुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इस फिल्म का नाम 'सुदिगुंदालु' था जो साल 1967 में रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनके पिता नागेश्वरा राव मुख्य किरदार में थे। 
 
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday special know all the property details
Akkineni Nagarjuna
नागार्जुन ने दो शादिया की हैं। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद नागार्जुन ने अमला अक्किनेनी से शादी की थी। कहा जाता है कि नागार्जुन का तब्बू से अफेयर था। हालांकि दोनों एक दूसरे से शादी नहीं कर सके क्योंकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। तब्बू के शादी न करने की वजह भी नागार्जुन बताए जाते हैं। कहा जाता है कि वह नागार्जुन से बेहद प्यार करती हैं जिसकी वजह से उन्होंने शादी भी नहीं की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed