{"_id":"632846e88aaba75e755b40e4","slug":"akkineni-nageswara-rao-birth-anniversary-from-nagarjuna-to-naga-chaitanya-all-about-akkineni-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akkineni Nageswara: मशहूर परिवारों में से एक अक्किनेनी फैमिली, नागार्जुन से नागा चैतन्य तक हैं इसके सदस्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akkineni Nageswara: मशहूर परिवारों में से एक अक्किनेनी फैमिली, नागार्जुन से नागा चैतन्य तक हैं इसके सदस्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:31 AM IST
सार
मशूहर अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म उद्योग में एक उल्लेखनीय अभिनेता और निर्माता थे। एएनआर के रूप में मशूहर अभिनेता ने फिल्म उद्योग में अपने पूरे 75 साल के करियर में कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
मशूहर अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म उद्योग में एक उल्लेखनीय अभिनेता और निर्माता थे। एएनआर के रूप में मशूहर अभिनेता ने फिल्म उद्योग में अपने पूरे 75 साल के करियर में कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। अक्किनेनी नागेश्वर राव का जन्म 20 सितंबर 1924 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद महज 10 साल की उम्र में रंगमंच की दुनिया में प्रवेश किया। शुरुआत में वह महिला भूमिकाएं निभाते थे, क्योंकि उस समय महिलाओं को अभिनय करने की अनुमति नहीं थी। उनकी कला के कुछ बेहतरीन काम उनके नाटकों जैसे कनकटारा, विप्रनारायण, तेलुगु तल्ली, हरिश्चंद्र, आदि में देखे गए थे।
2 of 5
अक्किनेनी नागेश्वर राव का परिवार
- फोटो : Social media
उनका परिवार फिल्म उद्योग के कुछ मशूहर परिवारों में से एक है। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अक्किनेनी नागेश्वर राव का परिवार भी मनोरंजन जगत से जुड़ा हुआ है। अभिनेता / निर्माता की शादी अन्नपूर्णा कोलीपारा से हुई थी, जिससे उनके 5 बच्चे- अक्किनेनी नागार्जुन, अक्किनेनी वेंकट रत्नम, सरोजा अक्किनेनी, सत्यवती अक्किनेनी और नागा सुशीला अक्किनेनी हुए।
एएनआर के सभी बच्चों में अक्किनेनी नागर्जुन फिल्म उद्योग में उनके सबसे लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने वेलुगु नीडालु में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। नागार्जुन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। अभिनेता ने लक्ष्मी दग्गुबाती से पहली शादी की, जिससे एक बेटा नागा चैतन्य है, जो इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है। वहीं, नागार्जुन ने लक्ष्मी से तलाक के बाद अमला से शादी कर ली, जिससे उनका एक बेटा अखिल अक्किनेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्किनेनी नागेश्वर राव का परिवार
- फोटो : Social media
वहीं, अक्किनेनी वेंकट रत्नम एक फिल्म निर्माता और अपनी बहन सुशीला के साथ अन्नपूर्णा स्टूडियोज के निर्देशकों में से एक थे। अक्किनेनी नागेश्वर राव ने वर्ष 1975 में अपनी पत्नी के नाम पर अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना की। इसके अवाला सत्यवती अक्किनेनी ने सुरेंद्र यारलागड्डा नामक एक निर्माता से शादी की और उनके दो बच्चे सुप्रिया और सुमंत थे।
विज्ञापन
5 of 5
नागार्जुन और पूर्व पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती
- फोटो : Social media
नागार्जुन की पूर्व पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती, लोकप्रिय फिल्म निर्माता, दग्गुबाती रामानायडू के परिवार से आती हैं। रामनैदु के 3 बच्चे हैं जिनका नाम लक्ष्मी दग्गुबाती, सुरेश बाबू और लोकप्रिय अभिनेता वेंकटेश है। राणा दग्गुबाती, जो दक्षिण भारतीय उद्योग में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, सुरेश बाबू के पुत्र हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।