फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह, दिवंगत अभिनेता के पिता से मिलकर भावुक हुईं अभिनेत्री

Mon, 22 Jun 2020 02:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 22 Jun 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
akshara singh and khesari lal yadav met sushant singh rajput father kk singh in patna
सुशांत के पिता के साथ खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। इतने प्रतिभाशाली अभिनेता का यूं चले जाने, हर चाहने वाले की आंखों में आंसू दे गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी सुशांत के जाने से बहुत दुखी है। हाल ही में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह सुशांत के घर पटना पहुंचे। 

akshara singh and khesari lal yadav met sushant singh rajput father kk singh in patna
अक्षरा सिंह - फोटो : Social Media

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में सुशांत के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अक्षरा की आंखें नम थीं। अक्षरा ने कहा कि एक बहुत अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का गम हर स्टार को है। 

akshara singh and khesari lal yadav met sushant singh rajput father kk singh in patna
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव भी सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे और वहां उनके पिता से मुलाकात की। इस दौरान खेसारी ने सुशांत के पिता का दर्द बांटते हुए उन्हें सांत्वना दी। खेसारी ने मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुशांत सिंह राजपूत जी के परिवार से मिलकर उनके दुख मे शामिल हुआ , भगवान सुशांत जी के आत्मा को शांति प्रदान करें..!!

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

विज्ञापन
विज्ञापन
akshara singh and khesari lal yadav met sushant singh rajput father kk singh in patna
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि सबको पता है कि बॉलीवुड में क्या होता है। ये कोई नई बात नहीं है। अभी मामला जांच प्रक्रिया के तहत है, इसलिए मैं किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लोगों को गुस्सा पहले आया होता तो आज सुशांत हमारे बीच होते।

विज्ञापन
akshara singh and khesari lal yadav met sushant singh rajput father kk singh in patna
सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर जान दे दी थी। 15 जून को बांद्रा में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ था। बाद में पटना में गंगा नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई थीं। 

सुशांत की अधूरी फिल्म 'वंदे मातरम' का पोस्टर आया सामने, दोस्त ने लिखा- आपके बिना कैसे पूरा होगा ये सपना

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed