फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: MMS लीक होने के बाद वायरल हुआ अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, अभिनेत्री को देख उड़े फैंस के होश

Sun, 18 Sep 2022 12:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress another video went viral on internet left fans in amazed
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress another video went viral on internet left fans in amazed
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

हाल ही में यूट्यूब पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में वह फिल्म इंडस्ट्री पर नाराज होती भी नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर भड़ास निकालती दिख रही हैं। वह कहती हैं, 'तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।' 

Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress another video went viral on internet left fans in amazed
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एमएमएस कांड के बाद अब इस वीडियो को भी तेजी से वायरल किया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो अभिनेत्री के एमएमएस लीक होने के बाद का है। हालांकि, यह सच नहीं है। दरअसल, यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन इसे अब एमएमएस कांड के बाद अक्षरा की प्रतिक्रिया बता कर वायरल किया जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress another video went viral on internet left fans in amazed
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

इससे पहले इस वीडियो कांड पर प्रतिक्रिया देते अक्षरा ने कहा कि मुझे पता नहीं कि 'इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।' वारयल वीडियो पर बेबाकी से दिए अपने इस जवाब से अभिनेत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed