फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: आकांक्षा पुरी बनेंगी बिग बॉस 16 का हिस्सा? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 18 Sep 2022 12:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 18 Sep 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
bigg boss season 16 akanksha puri talks about on taking part in reality show
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 जल्द शुरू हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शो अक्टूबर के पहले हफ्ते से टेलिकास्ट  होगा। इस दौरान जन्नत जुबैर और मुनव्वर फारुखी का नाम शो के लिए कन्फर्म हो गया है। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा पुरी भी शो में नजर आने वाली हैं। अब अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस के घर में जाने से साफ इंकार किया है। बता दें कि आकांक्षा बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

bigg boss season 16 akanksha puri talks about on taking part in reality show
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा पुरी ने इस बात का खुलासा किया है कि वह यह शो नहीं कर रही हैं। और न ही उन्हें इस साल शो से कोई कॉल आया है। आकांक्षा पुरी ने इंटरव्यू के दौरान बताया- 'मैं ये शो नहीं कर ही हूं। मुझे इस साल कोई कॉल भी नहीं आया है। पिछले सीजन मुझे ऑफर आया था, उस वक्त मैं अपने टीवी शो में व्यस्त थीं। इस कारण मुझे ये ऑफर ठुकराना पड़ा'। 

bigg boss season 16 akanksha puri talks about on taking part in reality show
आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

इसके बाद उनसे पूछा गया कि हर साल उनका नाम शो में क्यों सामने आने लगता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि लोग मुझे उस शो में देखना चाहते हैं। जब मैं पहली बार सीजन 13 में बिग बॉस में गई थी तो पारस छाबड़ा के लिए। हर साल लोगों को लगता है कि मैं इस शो का हिस्सा बनूंगी, क्योंकि मैं पहले बतौर गेस्ट इसमें नजर आ चुकी हूं। लोग मुझे बिग बॉस के लिए कह रहे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss season 16 akanksha puri talks about on taking part in reality show
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आकांक्षा पुरी का नाम इस साल काफी सुर्खियों में रहा है। उन्होंने मीका सिंह स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की थी। मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को शो में अपना जीवनसाथी चुना था। हालांकि ये जोड़ी कब शादी कर रही है, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed