{"_id":"5c7248b9bdec227391008097","slug":"akshay-khanna-wife-twinkle-khanna-with-son-aarav-and-nitara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के बगैर घूमने निकला पूरा परिवार, कैमरा देख बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के बगैर घूमने निकला पूरा परिवार, कैमरा देख बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
twinkle khanna with son and daughter
- फोटो : yogen shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म केसरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था। अक्षय इस वक्त फिल्मों और इवेंट्स की वजह से परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं।
2 of 5
twinkle khanna with son and daughter
- फोटो : yogen shah
अक्षय के बगैर उनकी पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना स्पॉट की गईं। ट्विंकल के साथ उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा भी साथ में देखे गए। दोनों मुंबई के एक मार्केट में थे। दूसरे सेलिब्रिटी किड्स की तस्वीरें जहां अक्सर आती रहती हैं वहीं अक्षय अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर ही रखते हैं। वहीं कैमरे को देख अक्षय कुमार के बेटे आरव शरमाते हुए दिखे।
3 of 5
twinkle khanna with son and daughter
- फोटो : social media
फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय अक्सर अपने परिवार के साथ घूमने विदेश जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्विंकल और अक्षय अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि हर तीन महीने के बाद अक्षय छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aarav
- फोटो : yogen shah
स्पॉट की गई तस्वीरों में ट्विंकल खन्ना ने मरून कलर की शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं उनके दोनों बच्चे भी कूल अंदाज में दिखे। आरव को जब भी कैमरे पर अब तक देखा गया है वो बहुत शर्मीले हैं। यहां भी वो इसी अंदाज में दिखे और कैमरे पर कोई पोज नहीं दिए।
विज्ञापन
5 of 5
twinkle khanna with son and daughter
- फोटो : yogen shah
अक्षय कुमार भले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी हो लेकिन उनके घर में असली खिलाड़ी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही हैं। ट्विंकल अक्सर अक्षय की किसी न किसी बात पर क्लास लगा देती हैं। हाल ही ट्विंकल अपने ट्विटर पर अक्षय की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि अक्षय ने उन्हें 'महापकाऊ' बताया है। दरअसल ट्विंकल ने अक्षय से एक इंग्लिश वर्ड का मतलब पूछा था। इस शब्द का मीनिंग अक्षय नहीं बता पाए। जब ट्विंकल ने उन्हें इस शब्द का मतलब समझाने की कोशिश की तो अक्षय ने उन्हें महापकाऊ कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।