90 के दशक के बारे में बात करते ही सभी का नॉस्टेल्जिया जाग जाता है। इस दशक से लोगों को एक अलग ही लगाव है। खासकर इस लॉकडाउन में तो सभी का 90 के दशक के लिए प्यार जागा हुआ है। टेलीविजन पर भी कई ऐसे कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं जो 80 और 90 के दशक में आया करते थे। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने भी अपना 90 के दशक के प्रति प्यार जाहिर किया है। ट्विटर पर इस समय #90Love छाया हुआ है। जिसके जरिए सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपनी 90 के दशक की पसंदीदा फिल्मों के नाम बता रहे हैं।
अक्षय कुमार, रणवीर सिंह से लेकर काजोल तक, ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स की पसंदीदा 90 के दशक की फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ट्रेड की शुरुआत ट्विटर इंडिया ने की। इसके बाद इसके साथ लगातार अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल, रणवीर सिंह जैसे सितारों का काफिला जुड़ता गया। ट्विटर इंडिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे पहले, आपकी पसंदीदा 90 के दशक की फिल्म कौनसी है? और #90sLove #BackToThe90s or #90sNostalgia पर जवाब लिखें। इसके बाद अपने पांच दोस्तों को टैग करिए। देखिए कौन सबसे बेहतरीन बताता है।' ट्विटर इंडिया ने इसकी शुरुआत अभिनेत्री काजोल से की। इसके बाद इस ट्वीट के आगे बढ़ने का कारवां चलता चला गया।
First up, what’s your favourite ‘90s movie? Respond with #90sLove #BackToThe90s or #90sNostalgia and tag five friends to continue the conversation. And look who's kicking it off - '90s sweetheart herself @itsKajolD!
काजोल ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें 90 के दशक की 'कुछ कुछ होता है' और 'प्यार तो होना ही था' फिल्म पसंद हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पति अजय देवगन, करण जौहर, आमिर खान, बहन तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को टैग किया। इसके बाद लगातार ट्वीट का सिलसिला शुरू हो गया।
Love this @TwitterIndia. My favourite movies are 'Kuch Kuch Hota Hai' & 'Pyaar To Hona Hi Tha' and I’m tagging @ajaydevgn @aamir_khan @karanjohar @TanishaaMukerji @iamsrk
Tell me yours!#90slove https://t.co/ND4SMep58y
इसके बाद अजय देवगन ने इसे रिट्वीट करते हुए अपनी पसंदीदा फिल्म 'जख्म' बताई। इस ट्वीट में अजय ने अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन को टैग किया।
So my most favourite film from the 90s till date is Zakhm. And I am further tagging @akshaykumar & @juniorbachchan to tell me theirs.. #90slove https://t.co/QYhEzjbDvA
अक्षय ने इसका जवाब देते हुए अपनी पसंदीदा फिल्म 'संघर्ष' और 'अंदाज अपना अपना' बताई। अक्षय ने अपने ट्वीट में रणवीर सिंह और करण जौहर को टैग किया।
Thank you @ajaydevgn...so my favourite films from the 90s would have to be Sangharsh and Andaz Apna Apna. I’m further tagging @ranveerofficial and @karanjohar to share theirs. #90slove https://t.co/1xiH5yk7t2