{"_id":"65699f7ebc1fe5d31905cde1","slug":"akshay-kumar-and-parineeti-chopra-starrer-mission-raniganj-streaming-on-ott-platform-netflix-today-2023-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Raniganj: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, यहां देख सकते हैं जसवंत सिंह गिल की कहानी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mission Raniganj: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, यहां देख सकते हैं जसवंत सिंह गिल की कहानी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:30 PM IST
सार
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू को सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज किया गया है। आज एक दिसबंर को यह फिल्म लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
मिशन रानीगंज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज इस साल सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। यह फिल्म 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय के साथ-साथ इस फिल्म से निर्माताओं को भी काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित रही। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है।
2 of 5
मिशन रानीगंज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू को सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज किया गया है। आज एक दिसबंर को यह फिल्म लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। फैंस को अक्षय की इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कुछ समय पहले अपने फैंस और फॉलोअर्स को फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में अपडेट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया था। नेटफ्लिक्स ने मिशन रानीगंज का एक प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'एक असंभव काम। एक आम आदमी। एक अटूट भावना। #मिशनरानीगंज अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।' इसके बाद आज नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीमिंग होने की खबर साझा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
इसमें अक्षय कुमार अपनी फिल्म मिशन रानीगंज के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू' कहानी पश्चिम बंगाल के रानीगंज की है। साल 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड के ढहने के दौरान 65 खदान श्रमिकों को वहां पहुंचे इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने अपनी सूझबूझ से बचाया था।
मिशन रानीगंज में जसवंत का अहम किरदार अक्षय ने निभाया है। अक्षय ने बखूबी अपने किरदार को बड़े पर्दे पर उतारा है। बता दें कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन के आस-पास के कस्बों में की गई है। खदान के सेट भी वहीं बनाए गए। बाद में फिल्म के कुछ सीन रानीगंज, धनबाद और मुंबई में शूट किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।