फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 का नया पोस्टर आया सामने, इन 5 पोस्टर में देखें अक्षय कुमार के सबसे खतरनाक लुक

Mon, 19 Nov 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth film 2.0 new poster release
2.0 - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की इन दिनों काफी चर्चा है। इसमें उनके साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच 2.0 के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं जो दर्शकों को इतना पसंद आ रहे हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 
Akshay Kumar and Rajinikanth film 2.0 new poster release
2.0
अब फिल्म 2.0 का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का नया पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। खबरों की मानें तो जब से फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फिल्म में अक्षय कुमार के लुक के करीब 7 से 8 पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इन सभी पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक बेहद खतरनाक नजर आ रहे है। आइए देखते हैं 2.0 के अब तक के सभी पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक....

 
Akshay Kumar and Rajinikanth film 2.0 new poster release
2.0 - फोटो : instagram
अक्षय कुमार फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। 2.0 में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। पहली बार उन्होंने अपने लुक के साथ ऐसा कोई प्रयोग किया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार को फिल्म में डरावना लुक बनाने के लिए घंटों की मेहनत लगती थी। कई तकनीकी का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth film 2.0 new poster release
2.0 - फोटो : file photo
अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Akshay Kumar and Rajinikanth film 2.0 new poster release
2.0 - फोटो : file photo
फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन फिल्म में विलेन के रूप नजर आने वाले अक्षय कुमार के किरदार को लेकर दर्शक काफी उत्साहित लग रहे हैं। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'रोबोट का सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed