फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Album: ट्विंकल ने 15 दिन के लिए बनाया था अक्षय को ब्वॉयफ्रेंड, फिर ऐसे हो गई शादी

Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding anniversary Marriage Pics
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को कल 19 साल पूरे हो जाएंगे। अक्षय और ट्विंकल अपने इस पल को खास अंदाज में मनाने वाले हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में 17 जनवरी को हुई थी। सोशल मीडिया में अक्षय अक्सर ऐसी तस्वीरें या वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जिनसे दोनों के बीच मजेदार रिलेशनशिप का अंदाजा हो जाता है।  आइए दोनों की शादी की सालगिरह पर आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई ये लवस्टोरी।

Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding anniversary Marriage Pics
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter
अक्षय और ट्विंकल ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं। 
Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding anniversary Marriage Pics
Akshay, twinkle - फोटो : Twitter
ट्विंकल के मुताबिक, उन्होंने अक्षय को सिर्फ 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ गुजारा और फिर शादी का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding anniversary Marriage Pics
akshay kumar twinkle khanna
इस वजह से उन्होंने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। फाइनली इसके सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई। शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मी करियर को बाय बाय कह दिया।
विज्ञापन
Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding anniversary Marriage Pics
akshay kumar twinkle khanna

आज बतौर राइटर ट्विंकल काफी लोकप्रिय हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। अखबारों में व्यंगात्मक लेखों के अलावा वो किताबें भी लिख रही हैं। कभी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अक्षय आज बिलकुल फैमिली मैन हैं। अक्षय ने शादी से पहले के अपने सभी रिलेशनशिप को माना को एक इंटरव्यू में माना था लेकिन ये भी बताया कि शादी के बाद उनका पूरा ध्यान उनकी फैमिली रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed