सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: अक्षय और ट्विंकल भी मदद के लिए आए आगे, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का किया इंतजाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 28 Apr 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle to donate Oxygen Concentrators to help covid patients
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। अब हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी बीच खिलाड़ी कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए हैं और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम भी किया है।


 

Trending Videos
Akshay Kumar and Twinkle to donate Oxygen Concentrators to help covid patients
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। ट्विकंल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बहुत अच्छी खबर है कि लंदन एलीट हेल्थ की डॉ. द्रश्निका पटेल और डॉ. गोविंद बंकानी देविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं। वहीं अक्षय और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था भी कर ली है। तो अब हमारे पास कुल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो गए हैं। चलो सब अपना योगदान देते हैं।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle to donate Oxygen Concentrators to help covid patients
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram- @twinklerkhanna

बता दें कि ट्विंकल ने एक नहीं बल्कि दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने एनजीओ की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'पहले मुझे इस रजिस्टर्ड एनजीओ के बारे में जानकारी दे दीजिए जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटने में हमारी मदद कर सकें।' बता दें कि पिछले साल से ही अक्षय और ट्विंकल जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए किसी न किसी तरह से अपना योगदान देते आ रहे हैं।
 

Akshay Kumar and Twinkle to donate Oxygen Concentrators to help covid patients
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसा पहली बार नहीं कि दोनों लोगों की मदद के लिए सामने आए हों। हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए दान किए थे। जिसके बाद गौतम ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को धन्यवाद भी दिया था।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle to donate Oxygen Concentrators to help covid patients
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुश्किल में ना सिर्फ अक्षय कुमार और सोनू सूद बल्कि मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मदद के लिए सामने आई हैं। इससे पहले किरण खेर ने भी एक करोड़ रुपये दान किए थे। इसके अलावा गुरमीत चौधरी ने भी कोरोना मरीजों के लिए दो अस्पताल खोलने का एलान किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed