अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और वो हर दिन नई पहल कर रहे हैं। ट्विटर पर सोनू सूद काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों की परेशानियों को सुनते ही उन्हें मदद पहुंचाने के लिए जुट जाते हैं। एक बार फिर सोनू सूद ने ऐसी बात कह दी है लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनका ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोनू सूद: ऑक्सीजन देकर लोगों की जान बचाना किसी फिल्म के 100 करोड़ कमाने से ज्यादा खुशी देता है
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आधी रात में भी मेरे पास मदद के लिए कई कॉल आते हैं और उन जरूरतमंदों को बिस्तर पर उनकी जान बचाने के लिए जब मैं उन्हें ऑक्सीजन की मदद करवाता हूं तो ये मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सुख होता है। कोई भी 100 करोड़ की फिल्म मुझे ये एहसास नहीं करवा सकती और जब लोग बिस्तर के इंतजार में अस्पतालों के सामने होते हैं तो हम सो नहीं सकते।'
In the middle of night,after making numerous calls if u r able to get beds for needy, oxygen for some people n save few lives, I swear..it's million times more satisfying than being a part of any 100cr film. We can't sleep when people are infront of hospitals waiting for a bed.
हाल ही में सोनू सूद ने कोविड फ्री हेल्प लॉन्च की है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपनी कोरोना जांच करा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।' सोनू सूद ने ट्वीट के साथ टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।
सिर्फ यही नहीं सोनू सूद ने टेलिग्राम ऐप पर एक ग्रुप भी बनाया हुआ है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने लिखा था कि, 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।'
पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में किए गए टीकाकरण अभियान का चेहरा बनने पर सोनू ने बताया था कि, मैं अपने राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के इस विशाल अभियान में कोई भी भूमिका निभाते हुए धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं मानता हूं कि, मैं वो इंसान हूं जो भगवान की बड़ी योजनाओं में अपना छोटा सा हिस्सा निभा रहा है।