फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड नाइट को रोशन करेंगे विद्या बालन और अक्षय कुमार, यहां मचेगा धमाल

Thu, 30 Nov 2017 08:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो / गोरखपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar and vidya balan may be part of bollywood night

जनवरी में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की बॉलीवुड नाइट को फिल्म स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन से रोशन कर सकते हैं। भोजपुरी नाइट को मालिनी अवस्थी के सुरों से सजाने की तैयारी है, तो भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ शहर वासियों को भक्तियात्रा पर ले जाने का भी इंतजाम भी किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान लोग स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा से भी रूबरू होंगे। 

akshay kumar and vidya balan may be part of bollywood night

प्रमुख सचिव सूचना एवं जनसंपर्क अवनीश अवस्थी ने गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के लिए मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा, सीएम की इच्छा है कि ऐसे कलाकारों को बुलाया जाए, जिनका सामाजिक सरोकार हो। विचार विमर्श के बाद अक्षय कुमार और विद्या बालन को बुलावा भेजने का निर्णय लिया गया। 
पढ़ें: Bigg Boss 11: टास्क जीतने के लिए हिना ने पार की सारी हदें, ट्विटर पर फिर बना मजाक

akshay kumar and vidya balan may be part of bollywood night
- फोटो : PTI

कहा गया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अक्षय कुमार ब्रांड अंबेसडर हैं। फिल्मों व अन्य माध्यमों से महिलाओं को जागरूक करने में विद्या बालन का भी अहम योगदान है। बेटियों की शिक्षा के लिए वह लगातार अभियान चला रही हैं। इनके अलावा श्रेया घोषाल को भी महोत्सव के लिए बुलावा भेजने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar and vidya balan may be part of bollywood night

तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के भोजपुरी नाइट की मुख्य कलाकार मालिनी अवस्थी होंगी। इसमें स्थानीय कलाकार जैसे राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, चेता सिंह को भी अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। 
पढ़ें: विराट-अनुष्का के बाद जहीर के रिसेप्शन में इस जोड़ी ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed