फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchan Pandey: जानिए कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे'? अभिनेता ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

Tue, 18 Jan 2022 04:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Bachchan Pandey poster out, film will release on Holi, 18 march 2022
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा पहले जारी की गई तारीख को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज की जाएगी। यानी अक्षय और कृति अब होली के त्योहार पर प्रशंसकों का मनोरंजन करने पहुंचेंगे। अक्षय ने फिल्म के दो नए पोस्टर साझा करते हुए तारीख की घोषणा की है। 

Akshay Kumar Bachchan Pandey poster out, film will release on Holi, 18 march 2022
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं। एक पोस्टर में अक्षय अपने बैकपैक में राइफल के साथ घातक अवतार में दिख रहे हैं। माथे पर बंदना, कूल एविएटर्स और बिना बटन वाली शर्ट के साथ, सुपरस्टार घातक लेकिन तीव्र लग रहा था। वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय को हथियारों से भरे ट्रैक्टर के ऊपर बैठे देखा जा सकता है।

Akshay Kumar Bachchan Pandey poster out, film will release on Holi, 18 march 2022
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा फिल्म होली पर आ रही है! साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Bachchan Pandey poster out, film will release on Holi, 18 march 2022
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, स्नेहल डाब्बी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, अभिमन्यु सिंह और सहर्ष कुमार शुक्ला भी हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Bachchan Pandey poster out, film will release on Holi, 18 march 2022
बच्चन पांडे - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चन पांडे की कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमते हैं। यह गैंगस्टर एक अभिनेता बनने की इच्छा रखता है। वहीं कृति सेनन एक पत्रकार हैं, जो निर्देशक बनना चाहती हैं। फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिल्म निश्चय कुट्टांडा द्वारा लिखी और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। पहले, यह क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed