{"_id":"5d4bc8ea8ebc3e6d0c33b656","slug":"akshay-kumar-become-highest-paid-celebrities-in-forbes-list-here-are-his-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में नाम शामिल होने पर बोले अक्षय- 'बहुत मेहनत से पैसे कमाए हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में नाम शामिल होने पर बोले अक्षय- 'बहुत मेहनत से पैसे कमाए हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें अक्षय कुमार का नाम 33वें नंबर पर है। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। मैगजीन के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter
अब इस पर पहली बार अक्षय कुमार का बयान सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में अक्षय ने कहा- यह सुनकर अच्छा लगता है लेकिन मैंने अभी तक सिर्फ हेडलाइन्स पढ़ी हैं और पूरा आर्टिकल नहीं पढ़ा है। पैसा मेरे लिए मायने रखता है लेकिन कुछ ही तरीकों से और मैं जानता हूं यह मेरे कठिन परिश्रम की कमाई है।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने आगे कहा- मैंने हर एक रुपये के लिए कड़ी मेहनत की है। पैसा आपके पास आसानी से नहीं आता है। मैंने अपना खून और पसीना इसके लिए दिया है। तो हां यह मेरे लिए मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।